कमजोर हड्डियां, झुर्रियां और गिरते बालों का ठंडा मीठा इलाज | HOME REMEDIES

NEW DELHI : यदि आपकी उम्र बढ़ रही है या आपके बच्चे की उम्र बढ़ने का नाम ही नहीं ले रही है। हड्डियां कमजोर हो रहीं हैं। त्वचा पर झुर्रियां पढ़ने लगीं हैं। बाल गिर रहे हैं या छोटे बच्चे के बाल उग ही नहीं रहे। इन सारी बीमारियों का सबसे सरल इलाज आपके पास वाली दुकान पर उपलब्ध है और वो भी अधिकतम 15 रुपए प्रतिदिन में। यह कोई कड़वी या महंगी दवाई नहीं हैं, बल्कि यह इलाज तो ठंडा है और मीठा भी। 

हड्डियां को मजबूती दें / Strengthen the bones

डेयरी प्रोडक्ट में ज्यादा मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। कैल्शियम के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। शरीर को थकान न हो इसके लिए कैल्शियम की जरूरत रहती है। शरीर में मौजूद 99 प्रतिशत कैल्शियम हड्डियों में ही पाया जाता है। ऐसे में डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करने से आपके शरीर में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा बनी रहती है। रोजाना दूध से बनी आइस्क्रीम खाने से ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियां पतली और कमजोर होने की बीमारी) का खतरा कम होता है।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद / Beneficial for skin and hair

दूध से बनी आइसक्रीम में प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स होता है। प्रोटीन शरीर के अलग-अलग हिस्सों जैसे हड्डियां, मांपेशियां, खून और त्वचा के लिए फायदेमंद रहता है। प्रोटीन खाने से ऊतक और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। शरीर के कुछ हिस्से जैसे नाखून और बाल भी प्रोटीन से ही बने होते हैं। आइसक्रीम खाने से शरीर को प्रोटीन मिलता है।

रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़े / Increased immunity

आइसक्रीम में विटामिन ए, बी-2 और बी-12 पाया जाता है। विटामिन ए आपकी स्किन, हड्डियों और इम्यूनिटी सिस्टम की क्षमता को बढ़ाता है। इसके अलावा इससे आंखों की रोशनी भी बेहतर होती है। विटामिन बी-2 और बी-12 मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखता है और बी-12 वजन घटाने में सहायक होता है। अगर आपको दूध पीने में दिक्कत होती है तो आइसक्रीम खाकर विटामिन की कमी को पूरा कर सकते हैं।

आइसक्रीम के नुकसान भी / Ice cream losses

ऐसा नहीं आइसक्रीम का सेवन आपको केवल फायदा ही देता है, इसके सेवन से शरीर को कई तरह से नुकसान भी पहुंचता है। 
आइसक्रीम में शुगर कंटेंट ज्यादा होता है। 
यदि आप इसे अधिक मात्रा में खाते हैं तो मोटापे का खतरा रहता है। 
बटर और चॉकलेट से बनी आइस्क्रीम में कैलोरी भी ज्यादा होती है, जो कि शरीर के लिए नुकसानदेह होती है। 
ज्यादा आइस्क्रीम खाने से सिरदर्द, फूड प्वाइजनिंग जैसी समस्या भी हो सकती है। ध्यान रहे आइस्क्रीम खाने से पहले उसकी गुणवत्ता की जांच अवश्य कर लें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !