DOCTOR ने 16 साल की लड़की बंधक बनाया, सारी रात रेप किया | UP NEWS

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में एक डॉक्टर ने 16 साल की लड़की से रेप किया है। मामला शाजहांपुर जिले के अल्लागंज थानाक्षेत्र का है। शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक एस. चिनप्पा ने कहा कि घटना सात नवंबर की बताई जा रही है।

पुलिस ने लड़की को उसके घर से अगवा कर निजी अस्पताल में रातभर बंधक बनाकर कथित रूप से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के दूसरे दिन चिकित्सक पीड़ित को जिले के बघार पुल के पास छोड़ कर फरार हो गया है।पीड़ित की मां ने कहा कि सात नवंबर को डॉक्टर उसके घर गया और अकेली घर में रही 16 साल की उसकी बेटी को बहाने से अपने साथ ले गया था।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला की शिकायत पर डॉक्टर विनोद कुशवाहा के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने और दुष्कर्म करने के अलावा पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा दिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम फर्ररुखाबाद जिले रवाना हो गई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !