SHIVRAJ सरकार देश की सबसे आदर्श सरकार: Amit Shah ने कहा

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मैं मानता हूं कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार ने जो 15 साल काम किया है वो लोकतांत्रिक सरकार किस तरह से चल सकती है इसका एक आदर्श उदाहरण है। श्री शाह सशक्त बूथ सशक्त भाजपा कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा: 

कांग्रेस को बन्दूक में क्रांति दिखती है, हमें गरीब किसान को डेढ़ गुना दाम देने में क्रांति दिखती है, धुआं मुक्त घरों में क्रांति दिखती है और बच्चों के टीकाकरण में क्रांति दिखती है। मैं कांग्रेस पार्टी और उनके अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि पांच राज्यों में चुनाव प्रचार से पहले ये स्पष्ट करें कि वो घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने में हमारे साथ हैं या नहीं।

जिस तरह से भाजपा के कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करके अपने बूथ को मजबूती देने में जुटे हैं कोई विपक्षी दल हमें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता। मेरी आप सभी से अपील है कि इस चुनाव को जन संपर्क का सशक्त अभियान बनाएं, घर-घर जाएं। हमें ये संदेश लोगों तक पहुंचना है कि सरकारें राजनीतिक विवाद करने के लिए नहीं होती, जनता का विकास करने के लिए होती हैं।

देश को महान बनाने के लिए बहुत जरुरी है कि भाजपा का शासन देश में लंबे समय तक रहे।अन्त्योदय के सिद्धांत के आधार पर हम देश के हर गरीब व्यक्ति को हम गरीबी से बाहर निकालकर विकास की लाइन में सबसे पहले खड़े व्यक्ति के समकक्ष लाने चाहते हैं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !