मप्र कांग्रेस का विधानसभा चुनाव 2018 के लिये वचनपत्र जारी | MP NEWS

112 पेज के वचन पत्र में 973 घोषणाएं हैं
81 लाख किसानों का 75 हजार 800 करोड़ कर्ज़ माफ़ करेंगे।
किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज आपराधिक प्रकरण भी वापस लिए जाएंगे।
किसानों को डीजल-पेट्रोल ख़रीद में छूट मिलेगी।
आवास अधिकार कानून लाएंगे। इसमें सरकार ढाई लाख रुपए तक की आर्थिक मदद मिलगी।
मुफ्त इलाज की सुविधा।
महिलाओं को सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन।
निराश्रित महिलाओं को पेंशन 300 से बढ़ाकर 1000 की जाएगी।
नर्मदा पथ बनाएंगे।
नदियों की सफाई की घोषणा।

विवेकानंद युवा शक्ति मिशन शुरू किया जाएगा।
स्वरोज़गार के लिए 4 हज़ार का अनुदान दिया जाएगा।
उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नया विभाग खोला जाएगा।
स्वामीनाथन आयोग की अनुशंसा लागू करेंगे।
सिंचाई के लिए बिजली की दरों को आधा करेंगे।
नई फसल बीमा योजना लागू करेंगे।
बेटियों की शादी के लिए 51 हज़ार की सहायता।
मंडी शुल्क 1 फीसदी किया जाएगा।
7वां वेतनमान,
वकीलों की सुरक्षा के लिए कानून,
विधान परिषद का गठन करेंगे।
पुलिस फोर्स में महिलाओं को प्राथमिकता।
टॉपर्स को लैपटॉप दिया जाएगा।
ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले को 51 हज़ार रुपए प्रतिमाह।
प्रांतीय ओलंपिक खेलों का आयोजन।
नया सवेरा कार्यक्रम में रसोई गैस पर 100 रुपए की छूट।
संजय गांधी पर्यावरण मिशन योजना शुरू की जाएगी।
मां नर्मदा न्यास अधिनियम बनेगा।
परिक्रमा पथ पर हर 15 किमी पर विश्राम स्थल बनेगा।
आध्यात्मिक विभाग का गठन।
रामपथ गमन का प्रदेश की सीमा तक निर्माण।
कन्याओं की स्कूल से लेकर पीएचडी तक मुफ़्त शिक्षा।
महिलाओं को स्मार्ट कार्ड, स्मार्ट फोन और हेल्थ कार्ड।
ट्रांसजेंडर बोर्ड का गठन।
सामान्य वर्ग आयोग का गठन।

1 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से 100 यूनिट बिजली।
सीवेज सफाई कर्मियों का 25 लाख तक का बीमा।
एससी-एसटी को ज़मीन का मालिकाना हक़।
एससी-एसटी को ठेकों और सरकारी ख़रीद में 30 फीसदी आरक्षण।
संवैधानिक संस्थाओं के चयन में एससी-एसटी-ओबीसी का प्रतिनिधित्व अनिवार्य।
4 नये मेडिकल कॉलेज।
जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा के साथ किसान क्रेडिट की लिमिट बढ़ा दी जाएगी।
बिजली चोरी के गलत प्रकरण वापस किए जाएंगे।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !