इस बार शिवराज सिंह के साले साहब को भी टिकट चाहिए

भोपाल। खबर आ रही है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के साले साहब संजय सिंह मसानी भी चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं। संजय सिंह कई बार पहले भी सुर्खियों में आ चुके हैं। वो गोंदिया, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं लेकिन जब से शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने हैं बॉर्डर वाले एरिया में तेजी से एक्टिव हुए हैं। बालाघाट संजय सिंह का प्रभाव वाला इलाका माना जाता है। 

बताया जा रहा है कि संजय सिंह ने बालाघाट की वारासिवनी सीट पर रुचि दिखाई है। वो इस सीट पर एक्टिव भी हुए और जनता के बीच भी गए हैं। मध्यप्रदेश में कमलनाथ के बाद संजय सिंह ही हैं जो मूलत: कारोबारी हैं और राजनीति भी करना चाहते हैं। संजय सिंह की बॉलीवुड में अच्छी पकड़ है। देश के कई उद्योगपति घरानों से संजय सिंह के अच्छे संबंध हैं।

शिवराज सिंह के युवराज इस बार भी नहीं लड़ पाएंगे
सीएम शिवराज सिंह लगातार कोशिश करते रहे कि कार्तिकेय सिंह राजनीति में सक्रिय हो जाएं और उनकी स्वीकार्यता बन जाए परंतु ऐसा हो नहीं सका। बीसियों सभाओं और रैलियों के बावजूद मामला अटक गया। फिलहाल तो उनकी अपनी बुधनी सीट ही फंसी हुई है। नई सीट की तलाश की जा रही है। विदिशा में साधना सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग एक बार फिर उठी है। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!