अपाक्स, सपाक्स, जयस पहले भी हो चुका है: प्रभात झा | MP NEWS

रतलाम। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के​ लिए मीडिया कोऑर्डिनेटर प्रभात झा का कहना है कि अपाक्स, सपाक्स, जयस पहले भी हो चुका है। लक्ष्मण तिवारी ने पहले सवर्ण समाज पार्टी बनाई थी। फिर वो भाजपा में आ गए। अब फिर सवर्ण समाज पार्टी बना ली है। सपाक्स 400 सीट पर चुनाव लड़े हमें क्या लेना-देना। वे 6 अक्टूबर को जावरा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे की तैयारी का जायजा लेने आए थे।

सर्किट हाउस में उन्होंने कहा लोगों को बांटने का काम कांग्रेस कर सकती है, हम नहीं कर सकते। पहले भी चुनाव में कई तरह की मुश्किलें आई लेकिन हम तीन बार सरकार बना चुके हैं। हम तो जनता के समर्थन और कार्यकर्ताओं की ताकत पर चुनाव लड़ते हैं। अरविंद केजरीवाल आज रो रहे हैं क्योंकि उनकी पार्टी तत्कालीन रिएक्शन वाली पार्टी थी। उनके साथी साथ छोड़कर जा रहे हैं। साथ में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान भी थे।

झा ने बताया कांग्रेस ने पहली गलती बुजुर्ग उद्योगपति कमलनाथ को अध्यक्ष बनाकर कर दी। दूसरी महलपति को कमान सौंपकर। तीसरी गलती वह दूसरी पार्टी से समझौता कर करेगी। इससे साफ हो जाएगा कि कांग्रेस पार्टी पहले ही कमजोर है।

झा ने बताया मप्र में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह 6, 9 14, 15 अक्टूबर को आ रहे हैं। 6 अक्टूबर को वे इंदौर से महाजनसंपर्क अभियान का शुभारंभ कर रहे हैं। उपज का मिनिमम सपोर्ट प्राइज फिर बढ़ाया है। इसकी जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए किसान सम्मेलन का आयोजन जावरा में किया जा रहा है। इसमें मंदसौर, जावरा, नीमच सहित पूरे संभाग के किसान इकट्‌ठा होंगे।

दिग्विजयसिंह के प्रदेश को कर्ज में डालने की बात पर झा ने बताया दिग्विजयसिंह भी 10 साल सीएम रहे तो जानते हैं कि केंद्र सरकार से आबादी और अन्य व्यवस्थाओं के आधार पर पौने चार फीसदी तक कर्ज ले सकते हैं। इस आधार पर अभी प्रदेश सरकार और भी कर्ज ले सकती है। प्रदेश सरकार ने यह कर्ज लेकर 300 से ज्यादा योजनाएं शुरू की है।पार्टी टिकट देने में एक ही बात की ध्यान रखेगी। जीतने वालों को छोड़ेंगे नहीं और हारने वालों को देंगे नहीं। इस बार हम 173 तक सीटें जीतेंगे।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!