#MeToo महिलाएं तरक्की के लिए शॉर्टकट अपनाती हैं और फंस जातीं हैं: BJP की महिला MLA ने कहा

भोपाल। महिलाओं की रक्षा के लिए हथियार उठाने का ऐलान करने वाली बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक उषा ठाकुर ने भाजपा के मंत्री एमजे अकबर पर आरोप लगने के बाद #MeToo अभियान के तहत यौन शोषण के मामलों का खुलासा करने वाली महिलाओं को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। 

उषा ठाकुर ने कहा कि तरक्की के लिए महिलाएं शॉर्ट कट अपनाती हैं और निजी स्वार्थों के लिए नैतिक मूल्यों से समझौता कर लेतीं हैं इसलिए इस तरह की समस्याओं में फंस जाती हैं। उषा ठाकुर ने कहा कि नैतिक और जीवन मूल्यों से समझौता कर पाई गई सफलता निरर्थक ही होती है इसलिए अपनी तरक्की के लिए शॉर्टकट का रास्ता कभी न चुनें। कट्टर हिन्दूवादी छवि की फायर ब्रांड नेता उषा ठाकुर ने विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर के इस्तीफे की अटकलों के बीच कहा कि इस्तीफा इस समस्या का हल नहीं है, समाज में गिरते नौतिक मूल्यों को बचाने का प्रयास होना चाहिए।

भाजपा की महिला नेताओं के अलग अलग मत
#MeToo अभियान पर भाजपा की महिला नेताओं के अलग अलग मत हैं। ज्यादातर महिलाएं #MeToo अभियान का समर्थन कर रहीं हैं और इसके तहत सामने आने वाले मामलों की जांच की मांग भी कर रहीं हैं जबकि भाजपा के कुछ नेता मंत्री एमजे अकबर का नाम आने के बाद #MeToo अभियान चलाने वाली महिलाओं को ही निशाने पर लेने लगे हैं। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !