GWALIOR: राहुल गांधी की सभा के लिए बिना पैसे लिए दे दिया फूलबाग | MP NEWS

ग्वालियर। नगर​ निगम ग्वालियर ने 15 अक्टूबर को ग्वालियर फूलबाग में हुई राहुल गांधी की सभा के लिए बिना शुल्क लिए ही मैदान सुपुर्द कर दिया। कांग्रेस की रैली निकली और सभा भी हुई परंतु सभा समाप्त होने तक कांग्रेस ने पैसे जमा नहीं कराए। दूसरे व तीसरे दिन 16-17 अक्टूबर को भी पैसे जमा नहीं कराए गए। नगर निगम अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव के हाथ पैर फूल गए। उन्होंने कई बार नेताओं का फोन लगाया। तब कहीं जाकर 18 अक्टूबर को कांग्रेस की ओर से 8000 रुपए का चेक दिया गया। 

15 अक्टूबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ग्वालियर आए थे। यहां पर उन्होंने अचलेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर रोड शो किया किया था। इस रोड शो के बाद फूलबाग मैदान में सभा की थी। कांग्रेस की इस सभा में हजारों लोग जुटे थे। इसके लिए कांग्रेस ने जिला प्रशासन से इजाजत ली थी। इजाजत लेते समय राजनीतिक पार्टी को सभा स्थल का उपयोग करने का शुल्क जमा कराना होता है।

राजनीतिक पार्टियों के लिए फूलबाग मैदान का शुल्क लगभग 8000 रुपए है लेकिन कांग्रेस ने उस समय यह पैसे जमा नहीं किए। इसके बाद 16 व 17 अक्टूबर को पैसे जमा करने के लिए अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा को फोन किए, साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित को भी फोन किए। लेकिन यह दोनों ही एक दूसरे पर पैसे जमा करने की बात टालते रहे। इसके बाद 18 अक्टूबर की दोपहर में कांग्रेस की ओर से चेक जमा किया गया।

इनका कहना है
15 अक्टूबर को फूलबाग मैदान में आयोजित सभा का 18 अक्टूबर को दोपहर में कांग्रेस की ओर से नगर निगम को लगभग 8000 रुपए का चेक दिया गया है। हालांकि पैसे पहले ही जमा कराए जाते हैं, लेकिन जिला प्रशासन से इजाजत पहले ही मिल गई थी इसलिए पैसे आने में थोड़ा समय लग गया। 
आर के श्रीवास्तव, अपर आयुक्त नगर निगम
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !