सीट छोड़कर भागेंगे शिवराज सिंह, विदिशा से चुनाव लड़ेंगे ? | MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। सवाल खड़ा हो गया है कि क्या सीएम शिवराज सिंह अपनी विधानसभा सीट बुधनी को छोड़कर भागने का मन बना रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने बयान दिया है कि सीएम शिवराज सिंह इस बार विदिशा से चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि विदिशा सीएम शिवराज सिंह के प्रभाव वाला क्षेत्र है। यहां उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह का जीवंत संपर्क है। वो जनता के बीच जाकर जो अपील कर देतीं हैं, उसे मान लिया जाता है। उन्होंने ही सुषमा स्वराज को विदिशा से जिताया था। 

नेता प्रतिपक्ष अयज सिंह ने एक बयान में बताया कि कांग्रेस की बैठक में इस बात पर सहमति बन चुकी है कि पिछला चुनाव जो उम्मीदवार कम अंतर से हारे थे। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात के संकेत हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस बार बुदनी से चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह संभवत: विदिशा से चुनाव लड़ सकते हैं।

बता दें कि सीएम शिवराज सिंह लगातार 3 बार से बुधनी विधानसभा से जीतते आ रहे हैं। यह सीट शिवराज सिंह चौहान के परिवार की सीट मानी जाती है। प्रत्याशी कांग्रेस का जीते या भाजपा का लेकिन वो शिवराज सिंह का परिवार या रिश्तेदार ही होता है। इस बार अर्जुन आर्य नाम के एक लड़के ने शिवराज सिंह के खिलाफ अभियान चलाया था। अब अर्जुन कांग्रेस में है। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!