बीएसपी अधिकृत प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट | BSP authorized candidates 2nd list mp election

भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। दूसरी सूची में पार्टी ने 50 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। पार्टी सुप्रीमो मायावती के अनुमोदन के बाद पार्टी ने ग्वालियर-चंबल संभाग, रीवा संभाग, बैतूल, महाकौशल के कुछ सीटों और भोपाल की बैरसिया सीट के लिए प्रत्याशी के नाम जारी किए। 50 प्रत्याशियों के नाम वाली ये बसपा की दूसरी सूची है जबकि पहली सूची में पार्टी ने 22 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे।

एडवोकेट सत्यप्रकाश, अम्बाह, मुरैना, (विधायक ), बलवीर सिंह दंडोतिया, मुरैना, मुरैना (विधायक ) लाल सिंह केवट, सबलगढ़, मुरैना, विजय कौल, जयसिंहनगर, शहडोल, मानवेंद्र सिंह सिकरवार, सुमावली मुरैना, विधायक शीला त्यागी, मनगवां रीवा, पूर्व विधायक रामगरीब कोल, सिरमौर रीवा, जीवन लाल सिद्धार्थ, गुन्नौर पन्ना, पंकज सिंह पटेल, सेमरिया, रीवा, अशोक मार्को, नेपानगर, बुरहानपुर, सीमा जयवीर सिंह, देवतलाब, रीवा, मोहनदल सिंह पाव, जैतपुर, शहडोल, मृगेंद्र सिंह, मऊगंज, रीवा, गीता राजमणि मांझी त्योंथर, रीवा, विधायक ऊषा चौधरी, रैगांव, सतना, मुनिराज पटेल, गुढ़, रीवा, पूर्व विधायक रामलखन पटेल, रामपुर बघेलान, सतना, भदिया सिंह डाबर, अलीराजपुर, अलीराजपुर, रावेंद्र सिंह पटवारी, चित्रकूट, सतना, भगीरथ इवने, टिमरनी, हरदा, पुष्कर सिंह तोमर, सतना, सतना हैं।

प्रागी लाल जाटव, करैरा, शिवपुरी, छंगेलाल कौल, अमरपाटन, सतना, सुमेर सिंह बड़ोले, बड़वानी, बड़वानी, संजीव सिंह कुशवाह, भिंड, भिंड, बालू सिंह निनामा, झाबुआ, झाबुआ, कौशल तिवारी, मेहंगाव, भिंड, अशोक शर्मा, कोलारस, शिवपुरी,  बालकृष्ण महोबिया, अशोकपुर, अशोकपुर, इरशाद राइन, शिवपुरी, शिवपुरी, जलसो उइके, लखनादौन, सिवनी, कैलाश कुशवाहा, पोहरी, शिवपुरी, पुष्पेंद्र अहिरवार, चन्दला, छतरपुर, रामबाई परिहार, पथरिया, दमोह,  डेलन सिंह धुर्वे, जबेरा, दमोह, अशोक पैगाम, चितरंगी, सिंगरौली, सुरेश सहवाल, सिंगरौली, सिंगरौली, शिवशंकर प्रसाद साकेत, देवसर, सिंगरौली, अवध प्रताप सिंह, धोहनी, सीधी, शिवप्रसाद कौल, बांधवगढ़, उमरिया, गोविंद पटेल, बहोरीबंद, कटनी, रामऔतार सिंह गुर्जर, ग्वालियर ग्रामीण, ग्वालियर, पीएस मण्डेलिया, डबरा, ग्वालियर, रेखा कौल, मानपुर, उमरिया, राजेश सिंह, जबलपुर कंटोनमेंट, जबलपुर,  जवाहर अहिरवार, पनागर, जबलपुर, बबीता गोटिया, सिहोरा, जबलपुर, अनिता अहिरवार, बैरसिया, भोपाल, तुलसी नारायण मीणा, श्योपुर  और नर्मदा वाई उइके, भैंसदेही, बैतूल के नाम शामिल हैं।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !