हां, दिग्विजय सिंह हैं बंटाधार: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से आया बयान | Bhopal mp news

Updesh Awasthee
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर उनकी ही पार्टी की महिला नेता एवं पूर्व विधायक ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठकर बड़ा हमला किया है। कल्पना परुलेकर ने स्पष्ट रूप से कहा कि दिग्विजय सिंह के कारण ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ऐसी हालत हुई है। वो पत्रकारों से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आधिकारिक रूप से बात कर रहीं थीं। 

दिग्विजय सिंह शासन में विधायक रहीं कल्पना परुलेकर ने कहा कि दिग्विजय सिंह 'मिस्टर बंटाधार' हैं। खास बात यह है कि कल्पना परुलेकर ने यह बात कांग्रेस दफ्तर में बैठकर कही है। राजधानी भोपाल में पीसीसी दफ्तर में संवाददाताओं से बातचीत में पूर्व विधायक ने दिग्विजय के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'यह बात सही है कि दिग्विजय सिंह मिस्टर बंटाधार हैं और उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस का बंटाधार किया है। दिग्विजय ने सही कहा है कि उनके भाषण और प्रचार से कांग्रेस के वोट कटेंगे।

दरअसल, दिग्विजय ने कुछ दिन पहले कार्यकर्ताओं से बातचीत में एक बयान दिया था कि, 'जिसको भी टिकट मिले चाहे दुश्मन को मिले, उस उम्मीदवार को जिताओ और मेरा केवल एक काम है, कोई प्रचार नहीं, कोई भाषण नहीं। मेरे भाषण देने से तो कांग्रेस के वोट कट जाते हैं। इसलिए मैं कहीं जाता ही नहीं हूं।

दिग्विजय के इस बयान के बाद कांग्रेस में भूचाल आ गया था। पहले प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनके बयान पर सफाई देते हुए कहा कि दिग्विजय कांग्रेस के महत्वपूर्ण नेता हैं। उसके बाद दिग्विजय ने खुद इस बयान पर सफाई दी कि ऐसा लोगों की धारणा है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!