सहायक राजस्व निरीक्षक शेर सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। लोकायुक्त पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने नगरनिगम के सहायक राजस्व निरीक्षक शेरसिंह मोखलगाया को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शेर सिंह ने एक व्यक्ति द्वारा कराए जा रहे घर के निर्माण कार्य को अवैध बताते हुए नोटिस चस्पा कर दिया था और नोटिस हटाने के बदले में 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। 

जानकारी के मुताबिक नगरनिगम के सहायक राजस्व निरीक्षक शेरसिंह मोखलगाया को लोकायुक्त ने मंगलवार को 25 हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगेहाथों पकड़ा है। उसने एक व्यक्ति से मकान के आगे निर्माण की अनुमति देने यह रिश्वत मांगी थी। पहले यह गाँव पंचायत में था, लेकिन अब नगर निगम की सीमा के वार्ड 40 में है, जिसके चलते नगरनिगम ने उसके मकान के सामने निर्माण कार्य रोकने का नोटिस चस्पा किया था। इसी नोटिस को हटाकर निर्माण की अनुमति देने सहायक राजस्व निरीक्षक ने फरियादी महेश साहू से रिश्वत की मांग की थी।

फरियादी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त को की थी। लोकायुक्त डीएसपी सुनील झरबड़े के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए पूजा लॉज के सामने सहायक राजस्व निरीक्षक शेरसिंह मोखलगाय को रंगेहाथों पकड़ लिया और इसके बाद उसे नगर निगम कार्यालय ले गए। जहां फरियादी और आरोपित के बयान लिए गए। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !