MP NEWS: अर्जुन आर्य को चुनावी मुद्दा बनाएगी कांग्रेस!

Bhopal Samachar
भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान के चुनाव क्षेत्र बुधनी का एक गैरराजनैतिक युवक अब सुर्खियों में आ गया है। कल तक वो किसानों के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहा था परंतु अब लगता है कि वो खुद ही मुद्दा बन जाएगा। दरअसल, किसानों की मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे अर्जुन आर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसे जेल भेज दिया गया है। आज कांग्रेस के मुख्य रणनीतिकार दिग्विजय सिंह उससे मिलने जेल गए थे। 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सेंट्रल जेल पहुंचे। वो यहां सिर्फ अर्जुन आर्य से मिलने आए थे। दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई और फिर दिग्विजय सिंह वापस चले गए। तीन दिन पहले पुलिस ने बुधनी में 200 किसानों के साथ आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता अर्जुन आर्य को गिरफ्तार कर भोपाल सेंट्रल जेल भेज दिया था। इस गिरफ्तारी के खिलाफ किसानों ने थाने का घेराव भी किया था। 

बता दें कि अर्जुन आर्य दिल्ली यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट है। वो पिछले कुछ समय से बुधनी में किसानों के बीच काम कर रहा है। उनकी समस्याओं को सरकार के सामने ला रहा है। कुछ रोज पहले जब प्रशासन ने किसानों की समस्याओं को सुलझाने में रुचि नहीं ली तो अर्जुन आर्य ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए। वो आमरण अनशन था कि तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दिग्विजय सिंह से पहले विवेक तन्खा भी अर्जुन मामले की पूरी डीटेल्स जुटा चुके हैं। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!