MP BJP को वर्ल्ड रिकॉर्ड किसने दिया, रोचक जानकारी, यहां पढ़ें | MP NEWS

भोपाल। बीते रोज भाजपा ने कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी आए, अमित शाह भी साथ थे। एक दर्जन नेताओं ने भाषण दिए और काफी कुछ हुआ लेकिन चर्चाओं में केवल एक बात है और वो है कार्यकर्ता सम्मेलन में आए कार्यकर्ताओं की संख्या। भाजपा ने पहले इसे विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक आयोजन कहा था। फिर विज्ञापनों से 'विश्व का' गायब हो गया, केवल 'सबसे बड़ा राजनीतिक आयोजन' रह गया। भाजपा ने दावा किया कि इसमें 10 लाख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अमित शाह ने कहा 5 लाख आए हैं। शाम होते होते भाजपा के हाथ में एक प्रमाण पत्र था जो बताता था कि यह कार्यक्रम एक विश्व कीर्तिमान है। आइए जानते हैं भाजपा को यह कीर्तिमान किसने दिया और क्या आप भी ऐसे ही किसी कीर्तिमान के लिए आवेदन कर सकते हैं: 

क्या है world book of records
भाजपा को जो प्रमाण पत्र दिया गया वो world book of records की ओर से प्रदान किया गया है। यह गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड या लिम्बा बुक से अलग है। इसका रजिस्ट्रेशन 10 January 2017 को RoC-Gwalior में किया गया। इसका पूरा नाम WORLD BOOK OF RECORDS FOUNDATION है। SANTOSH SHUKLA एवं SUCHITA SHUKLA इसके डायरेक्टर हैं। 

कौन हैं संतोष शुक्ला
संतोष शुक्ला सुप्रीम कोर्ट के वकील है। इसके अलावा Alma Foundation, All India IT Association, Alma Kids International Pre - School, NGOs Association of India ALMA TIMES & ALMA TODAY, IBP से भी संबद्ध हैं। ALMA ब्रांड के साथ इनके कई ईवेंट्स होते हैं। 

राजनीतिक दलों/आयोजनों को प्रमाणित ही नहीं करती यह संस्थान ? 
world book of records की बेवसाइट पर कोई भी व्यक्ति अप्लाई कर सकता है। यहां एक फार्म दिया हुआ है जिसे भरकर भेजना है। इस फार्म में निर्धारित Category दी हुईं हैं जिनके अंतर्गत आपका आवेदन होना चाहिए। चौंकाने वाली बात यह है कि Category में political event या राजनीति से जुड़ा कोई विकल्प ही नहीं है। 

कौन आवेदन कर सकता है
आप इस संस्थान की अधिकृत बेवसाइट worldbookofrecords.uk पर जाइए। यहां दांये हाथ पर APPLY NOW का एक बटन दिया हुआ है। उस पर क्लिक करेंगे तो एक फार्म आपके सामने आ जाएगा। आप उसे भरकर अप्लाई कर सकते हैं। आप चाहें तो इंदौर में श्री संतोष शुक्ला से सीधे बात भी कर सकते हैं। Alma Foundation के नाम से गूगल मैप पर सर्च करेंगे तो वो आसानी से मिल जाएंगे। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !