BHOPAL: मां ने अपने सामने बेटी का रेप कराया | MP NEWS

भोपाल। समाज में बढ़ती बेशर्मी और आपराधिक मानसिकता को उजागर करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने अवैध रिश्तों को जारी रखने के लिए अपनी ही जवान होती 15 वर्षीय नाबालिग बेटी का रेप करवा दिया। रेप करने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला का प्रेमी ही था। पुलिस ने मामला दर्ज कर घिनौनी साजिश रचने वाली महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 

हबीबगंज पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि वह मूलत: शिवपुरी की रहने वाली है। उसके पिता गार्ड की नौकरी करते हैं। उनकी ड्यूटी कभी दिन तो कभी रात में 12 घंटे रहती थी। इस दौरान घर में कोमल उर्फ अजमेर का आना शुरू हो गया। अजमेर का घर में आना जाना पिता को पंसद नहीं था। इसके चलते वह छोटी बहन व भाई को लेकर गांव चले गए थे। वह मां के साथ यहीं रह रही थी। एक दिन बच्ची ने मां और अजमेर को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। बच्ची ने इसका विरोध किया तो मां ने उसे डराकर चुप करा दिया। इसके बाद महिला ने वह घिनौनी साजिश रची जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। 

22 जुलाई की शाम छह बजे जब नाबालिग लड़की घर पर थी, तभी कोमल उर्फ अजमेर उसके घर पहुंचा। मां के इशारे पर कोमल ने उसके साथ भी गलत काम किया। पीडि़ता ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की और चुप करा दिया। पीडि़ता का कहना है कि घटना के बाद वह डर और सहम गई थी। इसके बाद वह अपने पिता के पास चली गई। शनिवार को पुलिस ने दोनों को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !