2 दिग्गज महिलाओं में संभावनाएं तलाश रही है मध्यप्रदेश की राजनीति | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में महिलाओं की कमी नहीं है लेकिन इन दिनों 2 महिलाएं ऐसी हैं जो राजनीति की मुख्यधारा में नहीं हैं, फिर भी उनकी चर्चाएं बहुत होतीं हैं। उनके प्रशंसकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लोग उनमें संभावनाएं तलाश रहे हैं। राजनीति में कयास लगाए जा रहे हैं और दावे किए जा रहे हैं कि जल्द ही वो मुख्यधारा की राजनीति में नजर आएंगी। 

सीएम शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह के बारे में काफी कुछ छप चुका है। 2013 के चुनाव से पहले उन्हे लेकर कई बार ​कांग्रेस ने बयान भी जारी किए। एक बार तो उनका मोबाइल नंबर भी जारी हुआ। नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह ने दावा किया कि वो घरेलू महिला नहीं हैं बल्कि काफी सारे काम संभाल रहीं हैं। पिछले दिनों वो भारत के किरार समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी जा चुकीं हैं। इस तरह के सामाजिक संगठन भी एक प्रकार की गैर पंजीकृत राजनीतिक दल ही होते हैं। इन दिनों जन आशीर्वाद यात्रा चल रही है। एक बार फिर साधना सिंह सुर्खियों में हैं। वो लगातार सीएम शिवराज सिंह के साथ हैं। केवल उनकी देखरेख नहीं कर रहीं बल्कि फ्रंटलाइन पर आकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी कर रहीं हैं। ज्ञापन ले रहीं हैं और आशीर्वाद भी मांग रहीं हैं। चर्चाएं शुरू हो गईं हैं कि जल्द ही वो चुनाव लड़ते हुए नजर आएंगी। 

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय सिंह

टीवी पत्रकार अमृता राय को मध्यप्रदेश की आम जनता से सबसे पहली बार सोशल मीडिया पर तब देखा जब उनके कुछ अंतरंग फोटो वायरल हुए। बाद में वो विधिवत दिग्विजय सिंह की अर्धांगिनी बनीं। उन्होंने दिग्विजय सिंह की संपत्ति में हिस्सेदारी की चर्चाओं को खारिज किया और एक बार फिर सुर्खियों में आईं। कुछ हनीमून जैसे फोटो भी वायरल हुए। यहां तक तो अमृता राय केवल पत्नी थीं परंतु दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा में जब वो उनके साथ चलीं तो बात बदल गई। जिस तरह से अमृता राय लोगों से मिलीं। महिलाओं के बीच जाकर बैठीं और राजनीति की बातें कीं। लोगों ने उनमें संभावनाओं की तलाश शुरू कर दी। कहा जा रहा है कि जल्द ही अमृता राय सिंह भी राजनीति की मुख्यधारा में नजर आएंगी लेकिन वो चुनाव लड़कर राजनीति में आएंगी या सत्ता में पद प्राप्ति के बाद चुनाव लड़ेंगी, अभी साफ नहीं हो पाया है। हां इतना जरूर दावे के साथ कहा जा सकता है कि जिसने दिग्विजय सिंह जैसे राजनीति के खिलाड़ी का वश में कर लिया हो, वो सामान्य महिला तो कतई नहीं हो सकती। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !