VIDEO: ध्वजारोहण: अमित शाह के हाथ से गिरा तिरंगा, लोग बोले भारत माता नाराज | NATIONAL NEWS

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा किए गए ध्वजारोहण में विध्न उत्पन्न हुआ। जब वो ध्वजारोहण कर रहे थे तभी झंडा गिर गया। कांग्रेस ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। कांग्रेस ने लिखा जो झंडा नहीं संभाल सकते वो देश क्या संभालेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा, तिरंगे ने अमित शाह के हाथों लहराने से इंकार कर दिया। सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोगों ने लिखा 'भारत माता नाराज है।'

जो झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा ध्वजारोहण करने के दौरान झंडे के नीचे गिरने का एक वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने आज कटाक्ष किया कि जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें दिख रहा है कि शाह जब ध्वजारोहण के लिए रस्सी खींच रहे तो झंडा नीचे गिर गया। कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘‘जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे?’’ पार्टी ने आरोप लगाया, ‘‘50 साल से ज्यादा समय तक देश के तिरंगे का तिरस्कार करने वालों ने अगर ये नहीं किया होता तो शायद आज तिरंगे का ऐसा अपमान न होता। दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने वालों को राष्ट्रगान का तौर-तरीका तक पता नहीं।’’

तिरंगे ने अमित शाह के हाथों लहराने से मना कर दिया 
दूसरी तरफ, इस घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी तंज कसा। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'प्रकृति का खेल भी अजब है। कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो जाए, प्रकृति के सामने सब छोटे हैं। बताइए, तिरंगे ने अमित शाह के हाथों लहराने से मना कर दिया। इस तिरंगे के ज़रिए भारत माता कुछ कह रही है- कि वो दुःखी है'. दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर तमाम लोग इस वीडियो को शेयर कर चुटकी लेते दिखे।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!