आंगनवाड़ी में JOB दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म। CRIME NEWS

JABALPUR: स्थानीय पुलिस ने महिला बाल विकास जिला अधिकारी मनोज लारोकर को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारी पर आंगनवाड़ी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है| महिला ने आरोप लगाया है कि मनोज लारोकर उससे चार महीने से संबंध बना रहा था। वहीं आरोपी का कहना है कि इसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

डिडौरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने महिला बाल विकास जिला अधिकारी मनोज लारोकर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने मनोज लारोकर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने मनोज पर मारपीट और धमकी देने का आरोप भी लगाया है। 

महिला ने पुलिस को बताया है कि वह उसके यहां खाना बनाने का काम करती है। आंगनवाड़ी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अधिकारी ने एक अप्रैल 2018 को अवैध संबंध बनाए। इसके बाद भी कई बार उसके साथ संबंध बनाए। 19 जुलाई को सुबह जब उसने नौकरी लगवाने की बात कही तो उसके साथ मारपीट की।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!