इनाम के लालच ने डफर लड़की को टॉपर बना दिया | Inspirational story

Updesh Awasthee
लाइफ में प्रोत्साहन और इनाम की बड़ी वेल्यू होती है। पढ़ाई में हमेशा सबसे पीछे रहने वाली 10वीं की एक छात्रा को जब इनाम का लालच मिला तो वही लड़की टॉपर बन गई। उसने सभी 14 विषयों में ए प्लस ग्रेड हासिल किया है। यह लंदन के इतिहास में बड़ी घटना है और दुनिया भर की मीडिया की सुर्खियां बन गई है। स्कूल मैनेजमेंट का कहना है कि ऐसा कभी नहीं देखा कि किसी छात्र ने सभी विषयों में टॉप किया हो। 

वेल्स में रहने वाले क्लाइव रोलैंड (58) की बेटी मौली (16) पढ़ाई में काफी ज्यादा कमजोर थी। काफी मशक्कत के बाद भी उसके रिजल्ट में सुधार नहीं हो पा रहा था। एक दिन क्लाइव ने अपनी बेटी से कहा कि वह 10वीं में जितने विषय में ए प्लस ग्रेड लाएगी, उसे हर विषय के हिसाब से 100 यूरो (8169 रुपए) मिलेंगे। 

लोगों ने चिढ़ाया तो उसने जीतने की जिद ठान ली
क्लाइव की इस शर्त के बाद घरवाले बात-बात पर मौली को चिढ़ाने लगे। कभी उससे मार्क्स को लेकर सवाल पूछे जाते तो कभी परीक्षा की तैयारियों पर घेर लिया जाता। शुरुआत में तो वह तनाव में रहने लगी, लेकिन बाद में इन्हीं मजाकिया बातों को अपनी हिम्मत बना लिया। 

बेटी ने बदल दिया इतिहास: 
मौली ने बताया कि परीक्षा के नतीजों को बदलने के लिए उसने दिन-रात मेहनत की। परीक्षा देते वक्त उसे पास होने की उम्मीद तो थी, लेकिन ज्यादा अच्छे नंबरों को लेकर तैयार नहीं थी। इसके बावजूद परीक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी। नतीजे आए तो मौली हैरान थी। उसने सभी 14 विषयों में ए प्लस ग्रेड हासिल किया था। थे। स्कूल का कहना है कि मौली जैसा रिजल्ट आज तक किसी बच्चे का नहीं आया। 

पिता ने उधार लेकर दिया इनाम
क्लाइव ने बताया कि मौली का रिजल्ट देखने के बाद उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने सोचा था कि बेटी बमुश्किल एक-दो विषय में ए प्लस ग्रेड ला पाएगी, लेकिन इस तरह के रिजल्ट की कतई उम्मीद नहीं थी। क्लाइव के मुताबिक, वह छोटी-सी नौकरी करते हैं। बेटी से किए गए वादे को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने दोस्त से 1400 यूरो उधार लिए हैं, जिन्हें वे करीब छह महीने में चुका देंगे। उधर, शर्त में मिले रुपए से मौली ने अगली कक्षा की पढ़ाई के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!