सिंधिया के प्रिय विधायक शिवराज सिंह के गुण गा रहे हैं, वीडियो देखें | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदार ज्योतिरादित्य सिंधिया की टीम में एक बार फिर काला दाग नजर आया है। जिस विधायक को जिताने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिन रात एक कर दिए, जीतने के बाद वो सीएम शिवराज सिंह के गुण गा रहा है। भाजपा सरकार की योजनाओं की खुले मंच पर तारीफ कर रहा है। आप जानकर चौंक जाएंगे कि यहां बात कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव की हो रही है। ये वही विधायक हैं जो शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया की सीधी टक्कर वाले चुनाव में विजय घोषित हुए थे। 

कोलारस विधानसभा चुनाव के किस्से कौन भूल सकता है। सीएम शिवराज सिंह ने यहां चुनावी तैयारियों के दौरान करीब 1000 करोड़ रुपए खर्च कर दिए थे। विकास के नाम पर यहां गंगा बहा दी गई थी। मंत्रियों की फौज महीनों यहां पड़ी रही। एक-एक वोट के लिए ग्रामीणों की हर मांग पूरी की गई। सीएम शिवराज सिंह ने यहां ताबड़तोड़ दौरे किए। यह वही चुनाव है जिसमें सहरिया आदिवासियों की के वोट के लिए शिवराज सिंह ने महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह पोषण आहार भत्ता देने का ऐलान किया था और चुनाव घोषित होने से पहले पैसे आदिवासी महिलाओं को वितरित करवा दिए गए थे। 

शिवपुरी में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में कोलारस के कांग्रेस के विधायक महेन्द्र सिंह यादव एक मंच से भारतीय जनता पार्टी की सरकार की योजनाओं की तारिफ कर रहे हैं, और सीएम शिवराज सिंह को धन्यवाद भी ज्ञापित कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 1 माह पुराना हैं। नगर पचांयत कोलारस की संबल योजना का कार्यक्रम था। सिंधिया के विधायक महेन्द्र सिंह यादव ने 200 रू में एक माह लाईट देने वाली योजना को गरीबों के लिए कल्याण की योजना बताया। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !