INDORE: रुपए के लालच में निर्वस्त्र हो गई महिला, तांत्रिक ने रेप किया | MP NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर। बिना मेहनत के पैसा पाने के लालच में लोग क्या कुछ नहीं कर देते। तमाम ठग और जालसाज लोगों के इसी लालच का फायदा उठाते हैं। यहां एक मामला ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक महिला रुपए के लालच में निर्वस्त्र होकर बैठ गई। तांत्रिक ने मौके का फायदा उठाया और उसके साथ रेप कर डाला। तांत्रिक ने झांसा दिया था कि तंत्र क्रिया के दौरान उसके सामने निर्वस्त्र होकर बैठने से ही रुपए दोगुने हो पाएंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तांत्रिक फरार है। 

आजाद नगर पुलिस के मुताबिक, मूसाखेड़ी निवासी 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपित विशाल यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला ने बताया कि करीब चार महीने पहले विशाल से संपर्क हुआ था। उसने गरीब तबके की महिलाओं से कहा कि वह तंत्र विद्या के माध्यम से रुपए दोगुना कर देता है। पीड़िता से कहा कि वह उसे 22 हजार रुपए के बदले 2 लाख रुपए भी दे सकता है। आरोपित ने उसे मयूर नगर निवासी एक महिला के घर बुलाया।

महिला के सामने एक बाल्टी में रंग घुला पानी भरकर मंत्र पढ़ने लगा। हाथ की सफाई से उसने बाल्टी से रुपए निकाल कर बताए। महिला झांसे में आ गई और आरोपित को रुपए दे दिए। उसने कहा कि निर्वस्त्र होकर बैठने पर ही तंत्र क्रिया काम करती है। लालच में आई महिला निर्वस्त्र हो गई और आरोपित ने उससे ज्यादती की। पीड़िता ने बताया कि आरोपित ऐसा पांच से ज्यादा महिलाओं के साथ कर चुका है। दो महीने तक महिलाएं बदनामी के डर से घटना छिपाती रही। कुछ दिन पूर्व उन्होंने पति को घटना बताई और थाने पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश में दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!