DIGVIJAY SINGH: पहले आवास नहीं दिया, अब सुरक्षा भी छीन ली | MP NEWS

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच की तकरार अब मर्यादाएं पार करती जा रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद विशेषाधिकारों का उपयोग करते हुए दूसरे रास्ते से मध्यप्रदेश के 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों को उनके सरकारी आवास पुन: आवंटित कर दिए थे परंतु दिग्विजय सिंह को इस तरह का आवंटन नहीं दिया। अब उनकी सुरक्षा भी घटा दी गई है। 

मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह VIP 1 सुरक्षा दर्जें में आते हैं। बाबूलाल गौर VIP 2 में दर्ज हैं। उमा भारती VIP 2 में थीं लेकिन उनकी सुरक्षा भी घटा दी गई है परंतु वो फिलहाल केंद्रीय मंत्री हैं। दिग्विजय सिंह को VIP 4 श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। अब उनसे यह भी छीन ली गई है। दिग्विजय की जगह पीसीसी चीफ कमलनाथ को VIP 4 दर्जे की सुरक्षा दी गई है। 

बता दें कि दिग्विजय सिंह को तंग करने की राजनीति उनकी नर्मदा परिक्रमा से ही शुरू हो गई थी। सरकार ने उन्हे चलित टॉयलेट तक देने से इंकार कर दिया था। सीएम शिवराज सिंह लगातार अपने बयानों में दिग्विजय सिंह शासनकाल की याद दिला रहे हैं जबकि दिग्विजय सिंह अब हर उस मुद्दे पर खुलकर बोल रहे हैं, जिसके लिए उन्हे दोषी ठहराया जाता था। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !