पति से नाराज हुई महिला, 4 लोगों का खिलौना बन गई, कई बार रेप हुआ | CRIME NEWS

Bhopal Samachar
इंदौर। अपने पति से नाराजगी के कारण घर छोड़कर गई एक महिला ऐसे लोगों के जाल में फंस गईं जिन्होंने मदद के नाम पर उसका कई बार रेप किया। वीडियो भी बनाया लेकिन मदद नहीं की। एक एक करके 4 लोगों ने उसका रेप किया। वो मदद की उम्मीद में सबकुछ सहती रही परंतु जब कुछ हासिल नहीं हुआ तो अंतत: पुलिस के पास जा पहुंची। पुलिस ने चार के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

एरोड्रम पुलिस के मुताबिक तिरुमाला टॉवर निवासी 25 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपित सुनील तंवर, राजा सांखला, निखिल यादव उर्फ जान और लाखन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक विवादों के कारण वह दामोदरनगर में रहने आई थी। पति की गैरमौजूदगी में सुनील तंवर आया और आपत्तिजनक अवस्था में फोटो खींच लिए। फोटो वायरल करने की धमकी देकर सुनील दुष्कर्म करने लगा। करीब 4 महीने पूर्व महिला को 1 लाख रुपए की जरूरत पड़ी।

उसने पति के दोस्त कपिल शर्मा को कॉल किया। उसने लाखन से मिलवाया। एक दिन लाखन घर आया और रुपए देने का बोलकर शारीरिक संबंध बना लिए। पीड़िता ने रुपए के लिए कॉल किया तो लाखन दोबारा घर आया और धमकाकर दुष्कर्म कर भाग गया। पीड़िता ने सुनील को इस घटना के बारे में बताया। सुनील ने कहा लाखन का वीडियो बना लेना। फिर वह रुपए देने पर मजबूर हो जाएगा।

पीड़िता ने सुनील के कहने पर मोबाइल से लाखन का अश्लील वीडियो बनाया और पेन ड्राइव में सेव कर लिया। करीब ढाई महीने पूर्व सुनील दोस्त राजा सांखला और निखिल यादव के साथ आया और कहा उसको इंसाफ दिलाने में मदद करेंगे। उन्होंने नशीला पदार्थ मिला हुआ खाना खिलाया और तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। होश आने पर पीड़िता ने सुनील को कॉल किया तो कहा कि उसने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। लाखन के साथ बनाए संबंधों का वीडियो भी चुरा लिया है। अंतत: ठगी गई महिला पुलिस के पास पहुंची। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!