3 माह बाद ना डमरू दिखेगा और ना बजाने वाले: कमलनाथ | MP ELECTION NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश के चुनावों में इस बार बेतुकी बातों को प्रमुखता मिल रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह को पहले 'नालायक मित्र'  कहा, फिर 'मदारी'। लोकसभा चुनाव 2014 में पीएम मोदी ने 'चाय वाला' को भुनाया था। इस बार सीएम शिवराज सिंह 'मदारी' को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं। गुना में भी उन्होंने 'मदारी' के मुद्दे को दोहराया। इधर कमलनाथ ने जवाबी हमला किया है। उन्होंने अपने बयान में लिखा है: जनता वह जानती है कि अभी चुनावी डमरू बज रहा है। 3 माह बाद ना डमरू दिखेगा और ना बजाने वाले..। 

ट्वीटर पर जारी अपने बयान में कमलनाथ ने लिखा है: प्रदेश की जनता पिछले 14.5 साल से बज रहे डमरू को भली-भाँति जानती है, जिससे किसान दुखी है, युवा बेरोजगार है, किसानों को, गरीबों को लाखों के बिजली बिल थमाये गये, बिजली चोरी के मुकदमे लगाये गये। वह यह भी जानती है कि अभी चुनावी डमरू बज रहा है। 3 माह बाद ना डमरू दिखेगा और ना बजाने वाले..

बता दें कि कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह को 'मदारी' कहा था। इस पर जवाब देते हुए शिवराज सिंह ने बयान दिया कि हां मैं 'मदारी' हूं। डमरू बजाकर बिजली बिल जीरो कर देता हूं। इसके बाद शिवराज सिंह ने 'मदारी' को पकड़कर रख लिया। वो अपनी सभाओं में बार बार यह लाइन दोहरा रहे हैं। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!