वसुंधरा सरकार के 2 मंत्रियों के बीच हाथापाई: ट्रांसफर का टंटा

Updesh Awasthee
जयपुर। राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार के दो मंत्रियों शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी और चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया के बीच हाथापाई हो गई। दोनों मंत्री तबादलों को लेकर बातचीत कर रहे थे। यह बातचीत कब विवाद का रूप ले गई पता ही नहीं चला। दोनों राज्यमंत्रियों के बीच यह झगड़ा शिक्षा राज्य मंत्री देवनानी के बंगले पर हुआ। सूत्रों का कहना है कि मंत्री बाजिया अपने चहेतों की तबादला सूची लेकर देवनानी के आवास पर आए थे। इसी को लेकर विवाद हुआ और मंत्री बाजिया ने मंत्री देवनानी पर हाथ उठा दिया। 

बताया जा रहा है कि वासुदेव देवनानी के जयपुर स्थित बंगले पर बंशीधर बाजिया शिक्षकों ट्रांसफर के लिए पहुंचे थे। चिकित्सा राज्य मंत्री बाजिया यहां सुबह करीब 8:30 बजे पहुंचे। बंगले पर उस समय कुछ शिक्षक और भाजपा कार्यकर्ता भी तबादलों के आवेदन लेकर आए हुए थे। आगंतुक मंत्री से मिलने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, तभी सभी के सामने देवनानी और बाजिया के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। बंशीधर बाजिया ने खुद के चहेते शिक्षकों के तबादले नहीं करने पर देवनानी को झिड़कते हुए खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया।

देखते ही देखते जुबानी जंग हाथापाई में बदल गई। कहा जा रहा है कि बंशीधर बाजिया ने देवनानी पर हाथ तक उठा दिया। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने अपनी पहचान छिपाते हुए इस बात की पुष्टि भी की है कि दोनों मंत्रियों के बीच हाथापाई हुई है। हालांकि शिक्षा मंत्री देवनानी ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया है।

शिक्षा मंत्री ने कुछ नहीं कहते हुए भी बहुत कुछ कह दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के दावों ने सरकार के दोनों मंत्रियों की कार्यशैली को भी सवालों के घेरे में ला दिया है। चुनावी साल में वासुदेव देवनानी और बंशीधर बाजिया के बीच लोगों के बीच हुई इस जंग ने विपक्ष को भी बैठे-बिठाए एक मुद्दा दे दिया है। राजनीतिक हलकों में इस जंग की गूंज कई दिनों तक सुनाई देगी।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!