
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक किताब 'नई रेलवे, नया मध्य प्रदेश' का विमोचन किया है। इस किताब में यह बताया गया है कि मध्यप्रदेश में रेल सुविधाओं में कितना विकास और विस्तार किया गया। इस किताब को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। जताया जा रहा है कि भाजपा ने भारत की रेल को कितना बेहतर बना दिया है। चुनावी साल में यह प्रचार अभियान जनता को जानकारी कम, भाजप का प्रचार ज्यादा प्रतीत हो रहा है।
मध्यप्रदेश में सरकारी खजाने से भाजपा का प्रचार अभियान लगातार जारी है। सरकार योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए बजट का प्रावधान करती है परंतु शिवराज सिंह सरकार में जिस तरह के सरकारी विज्ञापन प्रकाशित किए जा रहे हैं, उनमें योजनाओं की जानकारी नाम मात्र की होती है। सीएम शिवराज सिंह के बड़े-बड़े फोटो और उपलब्धियों का बखान ज्यादा किया जा रहा है। निश्चित रूप से यह सरकारी खजाने का दुरुपयोग है जिसका भुगतान आम जनता से टैक्स बढ़ाकर वसूल किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश में रेलवे के विकास कार्यों को बताने वाली किताब 'नई रेलवे, नया मध्य प्रदेश' का विमोचन किया, यह राज्य में रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिये किये गये कार्यों पर विस्तार से जानकारी देती है, किताब नीचे दिये गये लिंक पर उपलब्ध है।https://t.co/kIQjnn7ocz pic.twitter.com/GngwpyWAgR— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) June 3, 2018
BHOPAL SAMACHAR | HINDI NEWS का
MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए
प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com