
भय्यू महाराज के एक दोस्त ने पिछले दिनों डीआईजी से मिलाकर कहा कि डॉ. आयुषी से दूसरी शादी करने के बाद महाराज परेशानी में घिर गए थे। तनाव इतना हुआ कि कई बीमारियों ने घेर लिया। कुछ समय पहले वे भंडारी अस्पताल में भर्ती थे। वह उनसे मिलने गया तो डॉ. आयुषी भी वहीं थी। इस दौरान भय्यू महाराज शांत रहे लेकिन जैसे ही डॉ. आयुषी किसी काम से पार्किंग तक गई, महाराज फूटफूट कर रोने लगे। उन्होंने कहा कि वे दूसरी शादी कर पछता रहे हैं। पत्नी अक्सर विवाद करती है। महिला थाने में घसीटने की धमकी देती है। अब और अपमान सहन नहीं कर सकता। किसी दिन खुद को शूट कर लूंगा। कुछ दिन बाद वह महाराज के घर गया और डॉ. आयुषी को समझाने की कोशिश की। उसने कहा कि ऐसे हालातों में महाराज आत्महत्या जैसा कदम भी उठा सकते हैं। आपको उनकी चिंता करना चाहिए।
गुप्त सेवादर के पत्र में लिखी है घर की हकीकत
जांच में शामिल अफसर के मुताबिक डीआईजी को मिले गोपनीय पत्र में कई बातें सच हैं। जो बातें सेवादार और परिजन के बयानों में सामने आई, उन बातों का भी पत्र में दिन और समय के साथ उल्लेख किया गया है। पत्र में लगाए गए आरोपों की गोपनीय जांच शुरू करवा दी गई है।
बात कुछ और है, कॉल डीटेल की जांच करो
डॉ. आयुषी की मां रानी शर्मा ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि डॉ. आयुषी और कुहू के बीच चल रहे विवाद को षड्यंत्र पूर्वक फैलाया गया है। आत्महत्या की असल वजह कुछ और है। पुलिस को कॉल डिटेल की छानबीन करना चाहिए। पारिवारिक तनाव की आड़ में कुछ लोग आश्रम और परिवार का बुरा चाहते हैं। उन्होंने भय्यू महाराज की बहन रेणु और मधुवती से भी उन लोगों की निगरानी के लिए कहा है, जो परिवार की बातें बाहर फैला रहे है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com