केजरीवाल को कांग्रेस ने भी ठुकराया

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी जिस तेजी के साथ देश भर की सुर्खियों में आई थी, उसी तेजी के साथ समाप्त भी होती जा रही है। दिल्ली में बंपर जीत के बाद सरकार तो बना ली लेकिन अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली में ऐसा कोई जादू नहीं कर पाई, जिसके वादे उसने किए थे। देश के कई राज्यों में तो आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अपने मोहल्ले से पार्षदा का चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं हैं। सोचा था पंजाब में मुफीद माहौल मिला था लेकिन अपने हाथ से अपना घड़ा फोड़ लिया। यहां दिल्ली की जनता नाराज है। केजरीवाल, मोदी को रोकने के नाम पर कांग्रेस से हाथ मिलाने की कोशिश कर रहे थे परंतु वहां से भी दुत्कार दिए गए। 

हम कोई गठबंधन नहीं करने जा रहे हैं: कांग्रेस

आप नेता दीलिप पांडेय ने कहा था कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में टिकटों को लेकर बात चल रही है। वहीं इन सब बातों का खंडन करते हुए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने ऐसे किसी गठबंधन से इनकार किया है। अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस आम आदमी पार्टी से किसी भी तरह का गठबंधन नहीं करने वाली है। यहां तक कि पार्टी नेतृत्व आप से किसी भी तरह की बातचीत नहीं कर रही है।

केजरीवाल ही मोदी का जन्मदाता है: कांग्रेस

माकन ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'मोदी नाम के राक्षस को जन्म देने वाले केजरीवाल हैं।' जब माकन से पूछा गया कि केजरीवाल ने मनमोहन सिंह जैसे शिक्षित प्रधानमंत्री की देश को जरूरत है ट्वीट किया था इसका क्या मतलब है तो इसका भी उन्होंने जवाब दिया।

अब जब दिल्ली में कुछ नहीं बचा तो हमारे पास आ गए: कांग्रेस

माकन ने कहा कि अब जब दिल्ली सरकार को जनता खारिज कर रही है तो हम आगे आकर उनकी सहायता क्यों करें। हम उनके तीन सीटों वाले किसी फॉर्मूले को नहीं मान रहे। वहीं दीलिप पांडेय ने कहा था कि आप के कुछ वरिष्ठ नेता दिल्ली, हरियाणा और पंजाब कांग्रेस के टच में हैं। कांग्रेस नेता हमारा सपोर्ट चाहते हैं।
BHOPAL SAMACHAR | HINDI NEWS का 
MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए 
प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !