भोपाल| कई नेता और अधिकारियों के साथ रात गुजार चुकी विदेशी लड़की एड्स पीड़ित निकली

Updesh Awasthee
भोपाल। 11 मई को पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ा था जिसमें 2 विदेशी लड़कियां भी पकड़ी गईं थीं। बताया गया था कि यहां से विदेशी लड़कियों की सप्लाई भोपाल के कई दिग्गज नेता, अधिकारी और कारोबारियों को की जाती थी। अब दोनों विदेशी लड़कियों की मेडीकल जांच रिपोर्ट आ गई है। इनमें से एक एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है जबकि दूसरी गर्भवती है। कोर्ट ने गर्भपात की अनुमति दे दी है। पुलिस ने अब तक इस हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट के ग्राहकों को सूचीबद्ध नहीं किया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निशात पुरा पुलिस ने 11 मई को विश्वकर्मा नगर क्षेत्र के एक मकान से रैकेट पकड़ा था। मौके से दो विदेशी लड़कियां भी पकड़ाईं थी। दूसरे मामले में गांधी नगर पुलिस ने स्पा पर छापा मारकर वहां चल रहे अनैतिक कारोबार का खुलासा किया था। वहां पर भी एक विदेशी और एक नगालैंड की लड़की मिली थी। जेल में एक लड़की बीमार हो गई थी। इलाज के दौरान उसका ब्लड सैंपल लिया गया था। जांच में उसके एचआईवी पॉजीटिव होने का पता चला।

एक है प्रेग्नेंट
जेल में नगालैंड की लड़की की प्रेग्नेंसी टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। उसका प्रेग्नेंसी पीरियड करीब एक महीने 20 दिन का है। रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद लड़की ने जेलर के माध्यम से अदालत में एक अर्जी लगाई थी। उसमें बताया कि वह अविवाहित है, अतः गर्भपात कराने की अनुमति दी जाए। अदालत ने आवेदन स्वीकार करते हुए, उसे गर्भपात की इजाजत दे दी है।जेलर पीडी श्रीवास्तव का कहना है कि जेल में करीब 50 बंदी एचआईवी पॉजीटिव है। उनके लिए अलग से वार्ड बने हुए है। विदेशी लड़की को भी उसी वार्ड में रखा गया है।
देश और मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!