शिवराज से मुलाकात के बाद अमित शाह का कार्यक्रम बदला | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान से दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम बदल गया है। इससे पहले वो संगठन के बाद मंत्रियों से मिलने वाले थे परंतु अब वो सिर्फ संगठन से मिलेंगे। सरकार से कोई सवाल जवाब नहीं होगा। दिल्ली में दोनों के बीच क्या बातचीत हुई यह जानने के लिए अब हरकोई उत्सुक है। दिल्ली से लौटने के बाद शिवराज सिंह ने भी 'कुर्सी खाली' वाला बयान दिया है। इधर अमित शाह का कार्यक्रम भी बदल गया है। 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दौरा अब बेहद छोटा हो गया है। शाह अब पांच घंटे की बजाए केवल दो घंटे ही भोपाल में रुकेंगे। दौरा कार्यक्रम छोटा होने से प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायकों ने राहत की सांस ली है। पहले शाह संगठन पदाधिकारियों समेत मंत्री, विधायक और कोर गु्रप के सदस्यों से अलग-अलग चर्चा करने वाले थे। अमित शाह कल भोपाल आ रहे हैं। पहले  उनका सुबह 10 बजे भेल दशहरा मैदान आकर दोपहर तीन बजे तक रुकने का कार्यक्रम था।

संगठन सूत्रों का कहना है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में व्यस्तता के चलते शाह ने अपने दौर के समय में कटौती की है। शाह अब बेंगलुरु से विशेष विमान से सुबह साढ़े नौ बजे करीब भोपाल आकर 10 बजे दशहरा मैदान पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे यहां से रवाना हो जाएंगे। दशहरा मैदान पर अमित शाह भाजपा के सभी 56 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष और महामंत्री समेत आठ सौ से अधिक मंडल के पदाधिकारियों की वृहद बैठक को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि इस बैठक के बाद शाह मंत्रियों के साथ उनके विभागों की योजनाओं पर बात करने वाले थे। मंत्रियों जनहित की योजनाओं के क्रियान्वयन का खाका तैयार करने को कहा गया था। अब यह बैठक नहीं होगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!