BHOPAL: स्कूटी से जा रही चांदनी की सरेराह हत्या | MP NEWS

Updesh Awasthee
CRIME NEWS | मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सरेराह एक महिला की हत्या (MURDER) कर दी गई। महिला स्कूटी से जा रही थी कि तभी बदमाश ने उसे रोका और चाकू से हमला कर दिया। सारी वारदात सरेआम हुई। लोगों ने हमलावर को देखा परंतु किसी ने उसे रोकने या पकड़ने की हिम्मत नहीं की। हत्या करने के बाद बदमाश चाकू लहराता हुआ वहां से फरार हो गया। मृत युवती का नाम चांदनी बताया गया है। वारदात के बाद से ही उसका दूसरा पति गुड्डू चौहान भी गायब है। 

घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के दानापानी रोड की है। यहां एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला की चाकू से गोदकर हत्य कर दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस की कानून और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। मीरा नगर में रहने वाली बबली उर्फ चांदनी इलाके में घरेलू कामकाज करती थी। काम से लौटने के दौरान अज्ञात शख्स ने उसे दानापानी रोड स्थित मंदिर के पास रोका। बता दें कि बबली स्कूटी से थी। मंदिर के पास ही आरोपी ने चाकू से बबली पर ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान बबली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

बताया जा रहा है कि आरोपी सफेद रंग की शर्ट पहने हुए था और लोगों ने उसे भागते हुए भी देखा था। मृतका बबली खंडवा की रहने वाली थी। पहले पति से अनबन होने के कारण बबली ने दूसरी शादी भोपाल के मीरा नगर निवासी गुड्डू चौहान से की थी। बताया गया है कि गुड्डू चौहान से किसी बात को लेकर बबली की अनबन चल रही थी। बीती रात गुड्डू चौहान ने बबली को फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना के बाद से गुड्डू चौहान भी गायब है। पुलिस को गुड्डू पर ही हत्या करने का शक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!