DELHI की इवेंट ऑर्गनाइजर युवती का RAJASTHAN में गैंगरेप | CRIME NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर में दिल्ली की एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दिल्ली में बतौर इवेंट ऑर्गनाइजर काम करने वाली 30 साल की युवती ने आरोप लगाया कि उसे एक होटल रूम में ड्रग्स देकर गैंगरेप किया गया। होश में आने पर युवती ने होटल से ही अपनी सहेली को मैसेज किया। सहेली ने पुलिस को होटल भेजा जहां से युवती को रेस्क्यू किया गया एवं सभी 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस ने महिला को होटल के कमरे से रेस्क्यू किया जहां वो ड्रग्स के प्रभाव में थी। भिवाड़ी के डिप्टी एसपी सिद्धांत शर्मा ने कहा कि होटल से पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है। संदिग्धों की पहचान विकास जिंदल(38), राकेश(39), संजय गर्ग(32), विशू(41) और संदीप(31) के रूप में हुई है।  

सिद्धांत शर्मा ने बताया कि एक आरोपी महिली से दिल्ली की एक पार्टी में मिला था। जहां उसने महिला से एक इवेंट के मामले में बात की। दूसरा आरोपी इवेंट के सिलसिले में महिला को भिवाड़ी लेकर आया। जहां होटल में महिला को आरोपियों ने ड्रिंक ऑफर की, जिसमें पहले से ही ड्रग्स था। इसके बाद महिला से गैंगरेप किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!