
हाइवे पर जमा हुए लोग हाथों में तख्तियां लिए सेबी-सेबी, हाय-हाय के नारे लगा रहे थे। जमा हुए लोग सर्वहित महाकल्याण वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्य थे। ये सभी पिछले दो वर्षो में सरकार द्वारा बंद की गई चिटफंड कंपनियों में निवेशकों के डूबे पैसों की वापसी की मांग कर रहे थे। इनके अनुसार कंपनियों के बंद होने से अकेले नीमच जिले में ही निवेशकों के 200 करोड़ से ज्यादा डूब गए हैं।
सर्वहित महाकल्याण वेलफेयर फाउंडेशन के अनुसार जब इनकी बात नहीं सुनी गई तब ये लोग हाइवे जाम करने को बाध्य हुए। हाइवे के एक घंटे तक जाम रहने के कारण दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस के दखल देने के बाद जाम हटाया गया।