ज्योतिरादित्य सिंधिया निराश, आभार तक नहीं जताया | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने मप्र में नेतृत्व परिवर्तन किया। कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया तो ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया। इसके अलावा 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए। इनमें से राम निवास रावत सिंधिया के नजदीकी विधायक हैं। पूरे प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में बधाईयों का दौर शुरू हो गया है। कमलनाथ ने राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी का आभार जताया है परंतु ज्योतिरादित्य सिंधिया चुप हैं। वो अपना काम कर रहे हैं परंतु अपनी नियुक्ति के बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा। छिंदवाड़ा में होली और दीवाली एक साथ मनाई जा रही है, लेकिन ग्वालियर, शिवपुरी, गुना में सन्नाटा है। 

कमलनाथ ने ट्वीटर पर जारी अपने बयान में कहा है कि: 
मुझे प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी जो सौंपी गई है उसके लिए मैं प्रतिबद्धता, साहस और आपसी तालमेल के साथ बीजेपी और गैर-धर्मनिरपेक्ष ताकतों की हार सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ काम करूंगा,सोनिया गांधी जी एवं श्री राहुल गांधी जी आपके विश्वास के लिए कोटि कोटि धन्यवाद।

सिंधिया ने खुद को सीमित कर लिया
लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया का ट्वीटर अकाउंट कुछ और ही बयां कर रहा है। नियुक्ति के बाद उनका पहला अपडेट है: 
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री दीपक बाबरिया जी के साथ आज ग्वालियर में सरकार की किसान विरोधी नीतियों को अन्नदाताओं तक पहुँचाने के लिए निकलने वाली "किसान संदेश यात्रा" को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अपनी नियुक्ति पर ना तो उन्होंने राहुल गांधी का आभार जताया और ना ही कोई बयान जारी किया। सोशल मीडिया पर भी सिंधिया को बधाईयां देने वाले संदेश ना के बराबर हैं।  
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!