बीजेपी का नाम 'बलात्कार जनता पार्टी' रख देना चाहिए: कमलनाथ | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। छिंदवाड़ा से सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने दिल्ली में जारी किए एक बयान में भाजपा का नाम बदलने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का नाम भारतीय जनता पार्टी से बदलकर 'बलात्कार जनता पार्टी' रख देना चाहिए। कमलनाथ ने कहा कि मैंने कहीं पढ़ा था कि बीजेपी के 20 नेता बलात्कार के मामलों से जुड़े हुए हैं। कमलनाथ ने कहा कि अब जनता को सोचना है कि बीजेपी को बीजेपी कहें या फिर पार्टी का नाम 'बलात्कार जनता पार्टी' रख देना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि बीजेपी का असली रुप जनता के सामने आ चुका है। कमलनाथ ने कहा कि बलात्कार के मामलों के बीते एक साल के आंकड़े देखेंगे, तो आप को बीजेपी के कई मंत्रियों की संलिप्तता दिख जाएगी। कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि बलात्कार के कई मामलों मे बीजेपी नेताओं की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से संलिप्तता नजर आ रही है। वहीं उन्होंने सोमवार को  ट्वीट कर बीजेपी के सियासी नारों को भी आड़े हाथों लिया। 

उन्होंने कहा कि बीजेपी के नारों का मतलब अब बदल गया है। मेक इन इंडिया को देश की जनता अब रेप इन इंडिया कहती है। वहीं उन्होंने बीजेपी के बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ नारे को बेटी छिपाओ, बलात्कारियो से बचाओ और देश बदल रहा है-बेटियों के साथ रोज़ रेप हो रहा है लिखते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!