आबकारी अधिकारी चंद्रावत आबकारी एक्ट में गिरफ्तार | MP NEWS

Updesh Awasthee
INDORE SAMACHAR | लोकायुक्त के छापे में करोड़ों की संपत्ति के मालिक निकले मध्य प्रदेश के धार के जिला आबकारी अधिकारी पराक्रम सिंह चंद्रावत को महंगी शराब का शौक भारी पड़ गया। उसे विजय नगर पुलिस ने आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कुछ देर बाद उसकी जमानत भी हो गई। उसके घर से साढ़े आठ लाख से ज्यादा की विदेशी मुद्रा भी मिली है। इधर, लोकायुक्त उसे पद से हटाने के लिए शासन को पत्र लिखेगा। लोकायुक्त एसपी दिलीप सोनी ने बताया कि छापे के दौरान चंद्रावत के स्कीम-74 स्थित घर से शराब की महंगी बोतलें भी मिली, जिनकी संख्या करीब 45 है। 

बैंक का अवकाश होने से शनिवार को उसके लॉकर नहीं खोले जा सके। अब इन्हें मंगलवार को खोला जाएगा। डीएसपी एसएस यादव ने बताया कि चंद्रावत ने अपने पिता नरेंद्रसिंह चंद्रावत के नाम पर जावरा में एक बीएड कॉलेज भी खोल रखा है। शुक्रवार रात इसकी जानकारी मिली। शनिवार को एक टीम वहां भेजी गई। धार में चंद्रावत ने एक कमरा किराए पर ले रखा था, जिसे सील कर दिया गया। उसके घर से यूरो, डॉलर और फ्रांस की मुद्रा फ्रेंक मिली हैं। इनकी कीमत 8 लाख 86 हजार रुपए है। इसके अलावा 14 बीमा पॉलिसी भी मिली है।

कांग्रेस से कनेक्शन की चर्चा
छापे के बाद शहर में यही चर्चा रही कि चंद्रावत के कांग्रेस कनेक्शन के कारण उसके यहां छापा पड़ा है। लोकायुक्त सूत्रों के मुताबिक उसके यहां मिली डायरियों में कुछ कांग्रेस नेताओं के नाम मिले हैं, जबकि कुछ माह पहले हुए कोलारस और मुंगावली उपचुनाव से संबति कुछ जानकारी मिली है। अकिारी अकिृत तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!