India first PM: हम बताते हैं GOOGLE पर नेहरू के नाम के साथ मोदी की तस्वीर क्यों | NATIONAL NEWS

भोपाल समाचार डेस्क। इन दिनों गूगल पर 'India first PM' लिखने पर विकी पीडिया का एक पेज (List of Prime Ministers of India) सामने आ रहा है जिसमें नाम तो पंडित जवाहर लाल नेहरू का ही लिखा हुआ है परंतु फोटो पीएम नरेंद्र मोदी की आ रही है। अब सोशल मीडिया पर सौ मुंह सौ बातें शुरू हो गईं हैं। कोई इसे गूगल की तकनीकी खराबी तो कोई साजिश बता रहा है। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।

सोशल मीडिया पर मौजूद लोगों की तरफ इसका ध्यान 25 अप्रैल को गया था। किसी एक शख्स ने रिजल्ट पेज का स्क्रीनशॉट लिया और इसे ट्वीट कर दिया। जिसके बाद इसी तरह के ट्वीट दूसरे लोग भी करने लगे। सभी लोग स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर करके पूछ रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। कुछ लोगों ने गूगल को टैग किया तो कुछ ने वर्ल्ड वाइड वेब (www) से इस मामले में सवाल किए। कुछ लोगों का कहना है कि यह साजिश है। एक शख्स ने लिखा- यह गूगल सर्च की हैरानी वाली बात है। भारत के पहले पीएम को सर्च करने पर यह रिजल्ट मिलता है। गूगल जवाहर लाल नेहरू की जगह नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखा रहा है। गूगल इंडिया यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह की गलती गूगल द्वारा की जा रही है।

आइए जानते हैं ऐसा क्यों हो रहा है

दरअसल, इसमें गूगल या विकीपीडिया की कोई गलती नहीं है। कोई साजिश भी नहीं है। किसी तरह की तकनीकी समस्या भी नहीं है, बल्कि यह परिणाम बेहतर हुई तकनीक के कारण आ रहे हैं। जैसे ही आप गूगल सर्च इंजन पर कुछ भी सर्च करते हैं तो वो उन तमाम वेवपेजों को आपके सामने रख देता है, जिसमें उस शब्द का उपयोग किया गया है। सबसे ऊपर वो पेज आता है जिसे सबसे ज्यादा लोगों ने पढ़ा हो। India first PM सर्च करेंगे तो स्वभाविक है विकीपीडिया ही आएगा क्योंकि विकी ही सबसे भरोसेमंद है और सभी पढ़ते हैं। 

फोटो गलत क्यों आ रहा है
गूगल सर्च ने पिछले दिनों तकनीकी विकास किया और आपकी सर्च को बेहतर बनाने के लिए आप जिस शब्द को सर्च कर रहे हैं, उसके पेज पर यदि कोई फोटो है तो वो भी दिखाना शुरू किया। इससे आपका सर्च अनुभव अच्छा हो जाता है। गूगल का सर्वर इस बात की चिंता करता है कि पेज पर मौजूद सबसे अच्छी क्वालिटी का फोटो आपको दिखाया जाए। इस मामले में भी ऐसा ही हो रहा है। विकीपीडिया पर मौजूद (List of Prime Ministers of India) पेज पर सभी प्रधानमंत्रियों के फोटो लगाए गए हैं परंतु सबसे अच्छी क्वालिटी का फोटो पीएम नरेंद्र मोदी का है इसलिए वो आ रहा है। इसका तत्पर्य यह कतई नहीं हुआ कि गूगल कोई गलती कर रहा है या यह किसी की साजिश है। अच्छी तकनीक का उपयोग करना है तो उसके बारे में जानकारी रखना भी जरूरी है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !