नगरीय निकाय कर्मचारी: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर का ऐलान | EMPLOYEE NEWS

भोपाल। मप्र नगर निगम, नगरपालिका कर्मचारी संघ के अाव्हान पर प्रदेश के सभी नगरीय निकाय कर्मचारी छह सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमबद्ध काम बंद हड़ताल, घेराव तथा अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की हैं। इसी क्रम में निकाय कर्मचारियों 20 अप्रैल को एक दिवसीय काम बंद हड़ताल पर रहे। संगठन द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार 28 अप्रैल को संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मप्र भोपाल का घेराव किया जाएगा। इसके पश्चात भी मांगे नहीं माने जाने पर एक मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। 

मप्र नगर निगम, नगरपालिका कर्मचारी संघ इकाई कुरवाई के अध्यक्ष जफरखान ने बताया कि नगरीय निकाय के कर्मचारियों की प्रमुख छह मांगे लंबे समय से लंबित है। जिनका निराकरण शासन द्वारा नहीं किया जा रहा है। शासन के उपेक्षित रवैये के कारण ही नगरीय निकाय कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 

कर्मचारी संघ के अनुसार उनकी छह लंबित मांगों में से सातवां वेतनमान, समयमान वेतनमान का लाभ दिए जाने, सितंबर 2016 तक के सभी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी बनाए जाने, सामुदायिक संगठनों का नियमितिकरण किया जाना, निकायों के स्थापना व्यय की सीमावृद्धि किए जाने तथा कम्प्यूटर ऑपरेटरों के पद सेटअप में समाहित किए जाने की मांग शामिल हैं। हड़ताल के कारण नगर परिषद में कोई भी काम काज नहीं हो सका। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!