BHOPAL से महिला को किडनैप कर NAGPUR में डेढ़ माह तक रेप किया | CRIME NEWS

Updesh Awasthee
BHOPAL NEWS | बैरसिया में रहने वाली तीन बच्चों की मां को नागपुर के पास बंधक बनाकर डेढ़ माह तक ज्यादती करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता के भाई आरोपी और पीडि़ता को कार से लेकर भोपाल आ रहे थे, रास्ते में आरोपी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बैरसिया पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय महिला तीन बच्चों की मां हैं। 8 मार्च को वह घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने बैरसिया में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 20 अप्रैल को पीडि़ता ने अपने भाई को फोन किया कि सिरोंज निवासी आशीष यादव नाम का युवक उसको नागपुर के पास एक गांव में बंधक बनाकर रखा है और रोज ज्यादती करता है।  

पीडि़ता के फोन के बाद पीडि़ता का भाई, पति और बैरसिया का स्थानीय कांग्रेस नेता नरेन्द्र शर्मा सहित पांच-छह लोग बोलेरो से नागपुर पहुंचे और पीडि़ता व आरोपी को बोलेरो से लेकर भोपाल रवाना हो गए। फरियादी छिंदवाड़ा जिले के पांर्ढुना क्षेत्र में थे, तभी वहां के टीआई ने बोलेरो रोक ली थी लेकिन बाद में बैरसिया थाना पुलिस ने पांर्ढुना टीआई से बात की। इसके बाद आरोपी आशीष यादव को फरियादी पक्ष के साथ उन्होंने आने दिया।

हरदा जिले में कार से उतर गायब हुआ था आरोपी
एसडीओपी बैरसिया संजीव पाठक ने बताया कि पीडि़त पक्ष ने अपने बयान में बताया है कि आरोपी हरदा जिले में कार से अचानक उतरकर फरार हो गया है। आरोपी को मोबाइल बंद आ रहा है। बैरिसया पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी के मिलने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आरोपी के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाकर ज्यादती का मामला दर्ज किया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!