इन 4 राशियों पर होती है श्रीरामभक्त हनुमानलला की विशेष कृपा | JYOTISH

भारत में शायद ही ऐसा कोई धार्मिक व्यक्ति हो जिसका साक्षात्कार श्रीराम भक्त हनुमान लला के चमत्कारों से ना हुआ हो। कोई भी व्यक्ति यदि श्रीराम भक्त हनुमान का पूजन करता है। हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करता है एवं सुन्दरकांड का आयोजन करता है, उस पर बजरंगबली की कृपा हमेशा बनी रहती है। वो ना केवल विपत्तियों में अपने भक्त की रक्षा करते हैं बल्कि बुद्धि का तीक्ष्ण और भाग्य को प्रबल भी कर देते हैं। सभी जानते हैं कि श्रीराम भक्त हनुमान लला सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं और सभी पर कृपा करते हैं परंतु 4 राशियां ऐसी हैं जिनके जातकों को चमत्कारी परिणाम मिलते हैं। वो हनुमानजी की विशेष कृपा के पात्र होते हैं। 

मेष राशि: विशेष कृपा प्राप्त होती है
सभी 12 राशियों में हनुमान जी सबसे ज्यादा मेष राशि पर ही अपनी कृपा बरसाते हैं। इस राशि के जातकों पर अगर कोई परेशानी आती है तो बजरंगबली तुरंत ही उसका निवारण कर देते हैं। इस राशि के लोगों की अपनी इच्छाशक्ति और ध्यान केन्द्रित करने की क्षमता बहुत ही मजबूत होती है। हनुमान जी के आशीर्वाद से मेष राशि वाले अपनी बुद्धि कौशल और चतुराई भरी चाल से धन प्रवाह को अपने तिजोरी में समेटने में माहिर होते हैं। 

कुंभ राशि: चमत्कार के साक्षी होते हैं
मेष राशि के बाद कुंभ राशि के लोग हमेशा भगवान हनुमान के चमत्कार के साक्षी होते हैं। इस राशि के लोग व्यावसायिक और व्यक्तिगत तौर पर अच्छी उपलब्धियां हासिल करते हैं। इनके पास हमेशा धन प्राप्त करने के लिए कई मौके आते हैं जिसका वह लाभ उठाते हैं। वाद-विवाद के मामले में इनकी जीत होती है और समाज में प्रतिष्ठा के पात्र होते हैं। 

सिंह राशि: संकटों से रक्षा करते हैं
बजरंग बली सिंह राशि वाले व्यक्तियों को आने वाले संकटों से हमेशा उनकी रक्षा करते हैं। किसी बड़ी दुर्घटना होने पर हमेशा वह अपने भक्तों को संकट से उबारते हैं। परिवार में हमेशा सामंजस्य रहता है। इस राशि के लोगों को हनुमानजी की कृपा से हमेशा धन लाभ होता है। नौकरी और व्यवसाय में हमेशा तरक्की होती है। 

वृश्चिक राशि: हमेशा तरक्की मिलती है
इस राशि के लोगों का महत्वपूर्ण काम में किसी भी तरह की कोई भी बाधा नहीं आती है। हनुमान जी हमेशा इस राशि के लोगों पर धन और अपनी कृपा बरसाते हैं। नौकरी में हमेशा तरक्की मिलती है। 
श्री बालाजी ज्योतिष अनुसंधान केंद्र
भोपाल, मध्यप्रदेश
9425137764
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !