3 कलेक्टर बदले, मप्र आईएएस दूसरी ट्रांसफर लिस्ट | MP IAS TRANSFER LIST 15 APRIL 2018

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की दूसरी ट्रांसफर लिस्ट ​जारी हो गई है। इसमें 6 अधिकारियों को लिस्टेड किया गया है। जिसमें से 3 कलेक्टर हैं। गुना कलेक्टर को भोपाल बुला लिया गया है जबकि बुरहानपुर कलेक्टर को धार भेजा गया है। धार कलेक्टर को भी भोपाल बुला लिया गया है। बताया जा रहा है कि धार कलेक्टर 14 अक्टूबर अंबेडकर जयंती के दौरान हुई गलती के कारण पद से हटाए गए हैं। 

गुना कलेक्टर राजेश जैन को सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। बी विजय दत्ता अब गुना के नए कलेक्टर होंगे। इसी तरह दीपक सिंह को बुरहानपुर से धार का कलेक्टर बनाया गया है। धार कलेक्टर श्रीमन शुक्ला को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण का संचालक बनाया गया है। वहीं विवेक पोरवाल को एमडी राज्य औद्योगिक विकास निगम और ट्राइफेक बनाया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले एक दो दिन में सरकार कुछ और अधिकारियों के तबादले कर सकती है।

कैलाश विजयवर्गीय और सावित्री ठाकुर का हुआ था अपमान
धार कलेक्टर के तबादले को महू में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान निमंत्रण कार्ड में कैलाश विजवर्गीय और सांसद सावित्री ठाकुर का नाम न छपने के बाद हुई कार्यवाही के साथ भी जोड़कर देखा जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि निमंत्रण पत्र में दिग्गज नेताओं के नाम ना होने से वो खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे। उन्हे संदेह था कि यह लापरवाही नहीं बल्कि बड़े स्तर पर चली गई चाल है। माना जा रहा है कि सीएम ने यह जताने के लिए कि उन्हे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, कलेक्टर को हटा दिया। 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!