भाजपा विधायकों को 24x7 फोन ON रखने के आदेश, मोदी का CALL आएगा | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे के पहले भाजपा विधायकों से मोबाइल पर बातचीत करेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक प्रदेश के सभी भाजपा विधायकों को मोबाइल फोन चालू रखने कहा गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी निर्देश के बाद प्रदेश के सभी भाजपा विधायकों को इसकी सूचना दे दी गई है।

यह पत्र भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव जितेंद्र शर्मा ने जारी की है । फोन चालू रखने के साथ सभी को कवरेज में रहने भी कहा गया है क्योंकि इस दौरान किसी को भी फोन लगाया जा सकता है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को अपने एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। घोर नक्सल प्रभावित बीजापुर के जांगला से प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ करेंगे।

आयुष्मान योजना को प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना करार दिया है। हाल ही में दिल्ली में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार से इस योजना को मंजूरी दी थी। योजना की लॉन्चिंग के लिए पीएम मोदी ने नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ रहे बीजापुर को चुना है। बीजापुर में स्वास्थ्य को लेकर राज्य सरकार ने भी कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। आयुष्मान योजना की उपलब्धि भी बीजापुर के हिस्से आ रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!