20 वर्षीय युवती का जलता हुआ शव मिला, गैंगरेप के बाद हत्या | CRIME NEWS

Updesh Awasthee
पाकुड़/झारखंड। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सिमलढाप में मंगलवार को एक युवती का जलता हुआ शव बरामद किया गया है। युवती की उम्र 20 वर्ष के आसपास है। लोगों ने जब देखा तो शव में आग लगी हुई थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब भी शव जल रहा था। पुलिस ने बोतल में मौजूद पेयजल से शव की आग बुझाई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल लड़की की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, लोगों ने आशंका जाहिर की है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद लड़की को जलाकर मार डाला गया।

पुलिस के अनुसार, सुबह कुछ लोग जंगल की ओर आए तो उन्हें झाड़ियों के बीच से धुआं निकलता दिखा। वो जब पास गए तो उन्होंने लड़की की लाश देखी, जिसमें आग लगी हुई थी। लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव में लगी आग को बुझाया और फिर इसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

लड़की की नहीं हो सकी पहचान
मौके पर जुटे लोग लड़की की पहचान नहीं कर पाए। लोगों ने आशंका जाहिर की है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद लड़की की हत्या कर दी गई। फिर उसे जला दिया गया होगा। आग भी सुबह ही लगाई गई होगी। लड़की को कभी आसपास के गांव में भी नहीं देखा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!