SHOPPING MALL में लगी आग, 37 लोग जिंदा जल गए | CRIME NEWS

Updesh Awasthee
मोस्को/रूस। यहां एक शॉपिंग मॉल में अचानक आग लग गई जिसके कारण 37 से ज्यादा लोग जिंदा जल गए। मॉल में आग लगने के बाद 40 बच्चों सहित 69 लोग गायब हो गए थे। जिनमें से 12 शव मिले हैं। इसमें 4 मासूम बच्चे भी शामिल है। लोगों को खिड़कियों से कूदते हुए देखा गया। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ था। आगजनी के दौरान कुछ विस्फोट भी हुए। आग पर काबू पाने के लिए हवाई फायरबिग्रेड का इस्तेमाल किया गया। हेलीकॉप्टर के माध्यम से पानी और आॅक्सीजन की बौछार की गई। 

रूस के पश्चिमी साइबेरिया में स्थित imnyaya Vishnya mall में यह घटना हुई। न्यूज एजेंसी तास की खबरों के अनुसार यह आग इंडस्ट्रीयल सिटी कहे जाने वाले पश्चिमी साइबेरिया के केमेरोवो शहर में लगी थी। खबरों के अनुसार विंटर सिटी नाम के इस मॉल में मल्टीप्लेक्स के अलावा सौना और बॉलिंग झोन भी है जहां भारी भीड़ थी।

आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए दमकल की 100 गाड़ियां लगीं। तास के अनुसार अधिकारियों ने अब तक इस आगजनी में 37 लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। मॉल में आग स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे लगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!