RSS ने कभी नहीं कहा: मंदिर अयोध्या में बनाएंगे | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ [आरएसएस] के जयपुर प्रांत संघ चालक रमेश चन्द्र अग्रवाल का कहना है कि संघ ने कभी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि संघ राम मंदिर निर्माण का समर्थन करता है और ये निर्माण संतों के नेतृत्व में विहिप सहित अन्य लोग करेंगे। जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में अग्रवाल ने यह बात कही। वे पिछले दिनों नागपुर में संपन्न हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में लिए गए निर्णय की जानकारी दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि घुमंतू और विमुक्त जातियों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए संघ की राजस्थान इकाई के पायलट प्रोजेक्ट को देशभर में लागू किया जाएगा। राजस्थान में घुमंतू और विमुक्त जातियों के लिए संघ द्वारा शुरू किए गए कार्यों के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। इन जातियों को आगे बढ़ाने में संघ के प्रयास कुछ हद तक सफल रहे हैं। इन जातियों के बच्चों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयास काफी हद तक सफल रहे।

उन्होंने कहा कि नागपुर में भारत की स्थानीय भाषाओं का उपयोग करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। संघ अंग्रेजी के खिलाफ नहीं है, लेकिन भारतीय भाषाओं पर भी ध्यान देना चाहिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!