कांग्रेस का बेतुका आॅनलाइन सर्वे, महिलाओं ने दिव्या को लताड़ा | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से महिला दिवस पर एक सर्वे जारी किया गया, जिसमें पूछे गए बेतुके सवालों के कारण पार्टी की खासी किरकिरी हुई। सर्वे में सवाल पूछा गया है कि आप महिला दिवस किस तरह मनाना पसंद करेंगी। इसके जवाब में चार विकल्प दिए गए हैं- पसंदीदा ड्रिंक पीकर, जोर से ठहाके लगाकर, रात भर मटरगश्ती करके या उपरोक्त सभी। महिलाओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को तो निशाने पर लिया ही। कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्य स्पंदना रम्या को भी जमकर लताड़ा। 

इस सर्वे पर सैकड़ों लोगों ने वोट किया लेकिन कुछ ने इसे लेकर पार्टी की बखिया उधेड़ दी। अपने अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘हिट एंड रन’ राजनीति के कारण राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता में कम होते कौल के बीच इस सर्वे ने पार्टी की मिट्टी पलीद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सोशल मीडिया पर सक्रिय एक महिला ने इसके जवाब में ट्वीट किया है, ‘प्रिय कांग्रेस, हम आपके बताए गए इन बेतुके तरीकों से हम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नहीं मनाती हैं। इसकी बजाय हम रोज मेहनत कर खुद को साबित करते हुए सफल होती हैं। आपकी पार्टी के अध्यक्ष की तरह नहीं जो 47 साल की उम्र में भी परिपक्व दिखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’

ट्विटर पर कई महिलाओं ने पूछा है कि क्या ये करना ही वाकई महिला सशक्तीकरण है। एक महिला ने ट्वीट किया, ‘मुझे इस बात पर हैरानी हो रही है कि ये कैसे घटिया विकल्प दिए गए हैं। एक अन्य टिप्पणी में कहा गया है, ‘कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रमुख का दिमाग जगह पर नहीं है। संस्कारों वाला इंसान इस दिन को अपनो के साथ यादों को याद करते हुए और खाते-पीते गुजारेंगे। एक गरीब महिला की शिक्षा स्वास्थ्य और रुपयों से मदद करेंगे।’ 

एक अन्य महिला ने कहा है, ‘शायद आप भूल गए। किसी भी शुभ अवसर पर मंदिर जाकर प्रार्थना की जाती है। हमारी संस्कृति में शराब और अय्याशी के लिए कोई जगह नहीं है। सर्वे के कड़ी आलोचना के बीच एक ट्वीट समर्थन में भी किया गया है जिसमें कहा गया है, ‘वाह क्या पोल है। राहुल गांधी की तरह ये वाकई आधुनिक है।’
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!