सिंधिया ने बावरिया के सामने कहा: चेहरा तो होगा, नाम हाईकमान तय करेगा | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के सामने एक बार फिर संतुलित शब्दों में यह स्पष्ट कर दिया कि मप्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा जरूर होगा, अब वो कौन होगा इसका फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। बता दें कि नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव नहीं चाहते कि मप्र में कांग्रेस का कोई चेहरा हो। प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया भी उनके सुर में सुर मिला रहे हैं जबकि कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कांग्रेस के ज्यादातर विधायक चाहते हैं कि इस बार कांग्रेस का चेहरा होना चाहिए। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुंगावली और कोलारस उपचुनाव में कांग्रेस की जीत को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ये जनता का भारतीय जनता पार्टी को सन्देश है कि अब उसकी मध्य प्रदेश से विदाई तय है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि इस बात की संतुष्टि है कि पिछले 15 वर्षों में ग्वालियर चंबल संभाग में जितने भी उपचुनाव हुए उसमें कांग्रेस पार्टी को जीत मिली। 

सिंधिया ने इस बात का श्रेय कांग्रेस पार्टी के आम कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी नेताओं को दिया। सिंधिया ने कहा कि उपचुनाव जीत यह इंगित करती है कि जनता कांग्रेस के प्रति किस तरह आकर्षित हो रही है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव की मौजूदगी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सिंधिया ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ घोषणा करती है। उन्होंने कहा कि हमारी रणनीति मायाजाल की नहीं है। हम घोषणा कम करते हैं काम ज्यादा करते हैं। 

मध्य प्रदेश चुनावों में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री के चेहरा बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर राज्य की स्थिति अलग होती है। मेरी सोच और विचारधारा एक राष्ट्र स्तर पर है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस का चेहरा कौन होगा यह निर्णय कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। सिंधिया ने कहा कि पिछले 16 वर्षों से मैं कांग्रेस और जनता की सेवा कर रहा हूं, मुझे जो भी जिम्मेदारी मिली उसे तन मन धन से निभाया और अपने अंतिम सांस तक निभाता रहूंगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!