
लोग इन दिनों अक्सर मीडिया पर सवाल उठाते हैं। यह मामला उनके लिए नजीर है। दरअसल वो जानते ही नहीं कि मीडिया का काम क्या होता है। वो उम्मीद करते हैं कि मीडिया किसी सुपरमैन की तरह उड़कर आए और उनकी सारी समस्याएं हल कर दे। यह मामला देश भर की मीडिया के संयुक्त प्रयास का प्रमाण है। मुरैना से इस खबर को ब्रेक किया गया। भोपालसमाचार.कॉम सहित मप्र के सभी प्रमुख मीडिया संस्थानों ने इस खबर को लिफ्ट कराया और देखते ही देखते यह खबर देश भर की सुर्खियां बन गई।
नतीजा यह हुआ कि देश विदेश की संस्थाओं ने मदद का हाथ बढ़ाया। लोगों ने नगद सहायता करने का प्रस्ताव भी दिया। इसी दौरान मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 10 लाख रुपए की अनुशंसा कर दी जबकि इलाज के लिए मात्र 7 लाख रुपए की ही जरूरत है।
क्या है मामला, कैसे घायल हुआ मनोज, नीचे शीर्षक पर क्लिक करके पढ़ें: