CM शिवराज सिंह से नाराज हुई होमगार्ड की सिविल डिफेंस यूनिट | NEEMUCH NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। सिंहस्थ में ड्यूटी करने वाले 2790 होमगार्ड्स को नियमित किये जाने के फैसले से होमगार्ड्स की ही सिविल डिफेंस यूनिट में रोष है। सिविल डिफेंस यूनिट के 750 वॉलेंटियर्स ने सिंहस्थ में तैराक के रूप में ड्यूटी दी थी। नीमच में बैनर लगाकर यूनिट ने अपना विरोध प्रदर्शित किया। उनका कहना है कि जब सिंहस्थ के 2790 जवानों को नियमित किया तो 750 को क्यों छोड़ दिया। 

यूनिट की मांग है कि उन्हें भी नियमित किया जाये।सिविल डिफेंस यूनिट का कहना है कि जिस प्रकार होमगार्ड के 2790 जवानों ने सिहंस्थ में ड्यूटी की है, उसी प्रकार हमने भी सिंहस्थ के दौरान लगातार ड्यूटी की है और पानी में डूबने वाले कई लोगों की जान बचाई है। इसलिए हमें भी पुरस्कार के रूप में नियमित किया जाए। 

इस दौरान तैराक दल ने नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन कर रहे होमगार्डों का कहना है कि तन-मन से सेवा करने वाले सिंहस्थ के होमगार्डों की अनदेखी से वे निराश हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार जब चुनावी वर्ष में सभी को उपहार दे रही है तो हमें वंचित रखा जाना किसी भी तरह से न्यायोचित नहीं है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!