सवा चार करोड़ से बनेगा कोलार रोड, MLA रामेश्वर शर्मा ने किया भूमि पूजन | BHOPAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। गड्ढे युक्त कोलार रोड मुख्य मार्ग पर आये दिन लगने वाले जाम बढ़ती दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा जल्द ही चूना भट्टी नहर से गोल जोड़ तक का कोलार रोड मुख्य मार्ग का निर्माण सवा चार करोड़ की राशि से किया जाएगा । उक्त सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन आज क्षेत्रीय हुज़ूर विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने ललित नगर पर स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ किया।ललिता नगर पर आयेजित भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा सर्वधर्म पुल से कार्यकर्ताओं के साथ विकास पद यात्रा के रूप में पहुंचे। सर्वधर्म पुल से प्रारंभ हुई इस विकास यात्रा का ललिता नगर तक सैकड़ो स्थानों पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा, जनता ने माना आभार 

ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व कोलार पधारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कोलार रोड मुख्य मार्ग निर्माण की घोषणा सार्वजनिक मंच से की थी विधायक रामेश्वर शर्मा की सक्रियता एवं उनके प्रयासों से यह सड़क आज बनने जा रही है। इस सड़क निर्माण से कोलार एवं रोजाना इस सड़क से गुजरने वाले लगभग 5 लाख नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर कोलार वासियो में खुशी की लहर है। सड़क निर्माण कार्य किये जाने पर स्थानीय नागरिक बंधुओ सामाजिक धार्मिक शैक्षणिक संगठनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं क्षेत्रीय हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा का आभार व्यक्त किया है। 

कोलार को सुविधा युक्त बनाने की कड़ी में हमने सफलता हासिल की है: रामेश्वर शर्मा 

भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 30 साल से विकास के क्षेत्र में पिछड़े कोलार को हमने सुविधा युक्त बनाने की कार्ययोजना पर बहुत तेज गति से काम किया है । कोलार में पीने के पानी , परिवहन की सुगमता के लिए फ्लाईओवर के माध्यम से कोलार को विभिन्न मार्गों से जोड़ना , सीवेज योजना का धरातल तक लाना सहित अनेक वह कार्य जिनसे कोलार के नागरिक वर्षो से वंचित थे आज हम अनेक ऐसी सुविधाओ को जनता के बीच लाने में सफल हुए है। विधायक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कोलार सहित विकसित हुज़ूर की परिकल्पना को साकार करने में जनता ने जो सहयोग दिया है उसके लिए में हृदय से  आभारी हूँ।

ये रहे उपस्थित
पार्षद भूपेंद्र माली, पार्षद पवन बोराना, मंडल अध्यक्ष बीएस वाजपेयी, महामंत्री सुनील अहिरवार, मनोहर मीना, रत्नेश उपाध्याय, प्रदीप पाटीदार, राज पाटीदार सहित अन्य उपस्थित रहे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!